Type Here to Get Search Results !

चुनाव आयोग की टीम ने शाहीन बाग का किया दौरा, शांतिपूर्ण चुनाव की समीक्षा की

नई दिल्ली. आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव  होना है. चुनाव की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग की टीम ने शुक्रवार को शाहीन बाग का दौरा किया है


. टीम का मकसद इस बात की समीक्षा करना है कि यहां आठ फरवरी को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाये जा सकते हैं या नहीं. बता दें कि बीते 15 दिसंबर से यहां नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ लगातार प्रदर्शन (Protest against CAA) हो रहा है. जिस कारण तनाव की आशंका को देखते हुए चुनाव आयोग ये जानना चाहती है कि यहां इस परिस्थिति यहां चुनाव हो सकते हैं कि नहीं.


दिल्ली पुलिस ने भी किया था आकलन


दिल्ली पुलिस ने भी शाहीन बाग में निर्बाध चुनाव आयोजित कराने के लिए इंतजामों का आकलन किया था. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी थी. दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (खुफिया) प्रवीर रंजन ने बताया था कि इस क्षेत्र में निर्बाध चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तर पर आकलन किया गया.


सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ पिछले साल दिसंबर से ये प्रदर्शनकारी दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठे हैं. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केंद्र सरकार जबतक सीएए और एनआरसी को खत्म करने का फैसला नहीं करती है, तब तक वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.