Type Here to Get Search Results !

धार में वकीलों द्वारा बनवाए गए एडवोकेट्स चेम्बर्स का उद्घाटन

जनसम्पर्क एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री श्री पी.सी. शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने धार जिला न्यायालय परिसर में लगभग एक करोड 50 लाख रूपए लागत के लायर्स चेम्बर का उद्घाटन किया


लायर्स चेम्बर का निर्माण एडवोकेट्स द्वारा निजी खर्चे से किया गया है। संभवतः समूचे प्रदेश में इस तरह की पहल करने वाली धार जिला बार एसोसिएशन पहली एसोसिएशन है।


पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में यह प्रयास होना चाहिए कि हम सब मिलकर भारतीय संविधान की सुरक्षा करते हुए उसकी मूल भावना का आदर करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमल नाथ बधाई के पात्र हैं जिन्होंने स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना के पठन -पाठन का निर्णय लिया है।   


लायब्रेरी के लिए एक लाख देने की की घोषणा


मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि धार जिला तुलनात्मक रूप से पिछड़ा रहा है। इसलिये इस क्षेत्र को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने बहुत-सी सौगातें दी हैं। उन्होंने अपेक्षा की कि बार एसोसिएशन गरीब व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव आगे रहेगा। यह भवन पूरे मध्यप्रदेश के बार एसोसिएशन के लिए नजीर बनेगा। मंत्री श्री शर्मा ने वकीलों की लायब्रेरी के लिए एक लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम को जिला न्यायाधीश श्री प्रदीप व्यास ने भी सम्बोधित किया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.