Type Here to Get Search Results !

खुशखबरी! सोना-चांदी 657 रुपये तक हुए सस्ते, जानें 10 ग्राम का नया भाव

खुशखबरी! सोना-चांदी 657 रुपये तक हुए सस्ते, जानें 10 ग्राम का नया भाव


 

नई दिल्ली. रुपये में मजबूती के चलते मंगलावर को सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Prices Today) में बड़ी गिरावट आई है. मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Prices) 162 रुपये घट गया. सोमवार को सोने की कीमतें 133 रुपये बढ़ गई थी. सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही. एक किलोग्राम चांदी का दाम (Silver Prices) 657 रुपये कम हो गया.

सोने के नए दाम (Gold Rate on 28th January)- हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 41,456 रुपये से गिरकर 41,294 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 1,579 डॉलर प्रति औंस रही जबकि चांदी का भाव 18 डॉलर प्रति

 

सोना-चांदी में क्यों आई गिरावट?- HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये 11 पैसा मजबूत हुआ है. शुरुआती कारोबार में रुपया 6 पैसे चढ़कर 71.37 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया. उन्होंने कहा, वैश्विक निवेशक चीन के कोरोनोवायरस प्रकोप के प्रभाव पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं औंस रहा.

 

अप्रैल-दिसंबर के बीच 7% घटा सोने का इम्पोर्ट- सोने का इम्पोर्ट चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर महीने में 6.77 फीसदी घटकर 23 अरब डॉलर रहा. गोल्ड इम्पोर्ट का असर चालू खाता घाटा (CAD) पर पड़ता है. कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक, इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में पीली धातु का आयात 24.73 अरब डॉलर रहा था. सोने का इम्पोर्ट कम होने से देश को व्यापार घाटा कम करने में मदद मिली है. आलोच्य अवधि में यह 118 अरब डॉलर था जो एक साल पहले 2018-19 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 148.23 अरब डॉलर था.

 

जुलाई से सोने के इम्पोर्ट में आ रही गिरावट- मौजूदा वित्त वर्ष में जुलाई से सोने के इम्पोर्ट में गिरावट आ रही है. हालांकि पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में इसमें बढ़ोतरी हुई है. वहीं दिसंबर में इसमें करीब 4 फीसदी की गिरावट आयी. भारत सोने का सबसे बड़ा इम्पोर्टर है. मुख्य रूप से ज्वैलरी इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करने के लिये इसका इम्पोर्ट किया जाता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.