Type Here to Get Search Results !

फांसी टलने पर निर्भया के पिता का आरोप- केजरीवाल नहीं चाहते कि फांसी हो वकील लगे हे दोषियो को बचाने -

फांसी टलने से दुखी निर्भया की मां ने मीडिया से कहा,'अब मैं क्या करूं. मेरे आंसू और मेरे दुख को कोई नहीं देखता हैं-


नई दिल्ली. निर्भया की मां ने दिल्ली की एक अदालत द्वारा दोषियों  की फांसी के मृत्यु वारंट पर अमल को टाले जाने के बाद कहा कि हमारी उम्मीदें टूट चुकी हैं, लेकिन मैं


दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने तक लड़ाई जारी रखूंगी. बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को अगले आदेश तक दोषियों की फांसी पर रोक लगा दी है. अब उन्हें 1 फरवरी को फांसी नहीं दी जाएगी. ये दूसरी बार है जब दोषियों की फांसी टाली गई है. इससे पहले 22 जनवरी सुबह 7 बजे दोषियों को फांसी देने की तारीख तय हुई थी.


किसी को नहीं दिखते मेरे आंसू...


वहीं निर्भया के पिता ने कहा, 'केजरीवाल नहीं चाहते कि फांसी हो. केजरीवाल के लिए बिजली- पानी महत्वपूर्ण है, महिला सुरक्षा महत्वपूर्ण नहीं है, केजरीवाल ने कुछ नहीं किया.' फांसी टलने से दुखी मां ने मीडिया से कहा, 'अब मैं क्या करूं. मेरे आंसू और मेरे दुख को कोई नहीं देखता हैं.' बता दें कि इससे पहले भी जब फांसी टाली गई थी तो निर्भया की मां ने दुखी होकर सरकार से दखल देने की अपील की थी.


केजरीवाल का जवाब /


वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद पर लगने वाले आरोपों पर जवाब दिया है. केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुझे दुख है की निर्भया के अपराधी कानून के दांव पेच ढूंढकर फांसी को टाल रहे हैं. उनको फांसी तुरंत होनी चाहिए. हमें हमारे कानून में संशोधन करने की सख्त जरूरत है ताकि रेप के मामलों में फांसी 6 महीने के अंदर हो.'


निर्भया के वकील ने दी थी ये दलील


वहीं, सुनवाई के दौरान तिहाड़ के वकील ने कहा कि विनय इंतजार कर सकता है, लेकिन बाकी तीन दोषियों को कल फांसी दी जाए. तिहाड़ के वकील ने कहा कि जिसकी दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है, उसे छोड़कर बाकी तीन को कल यानी 1 फरवरी को फांसी दी जाए. तिहाड़ जेल की ओर से पेश हुए वकील इरफान अहमद ने कहा कि केवल एक दोषी की (विनय शर्मा) दया याचिका लंबित है और अन्य को फांसी दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि इसमें कुछ गैरकानूनी नहीं है.


 


 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.