Type Here to Get Search Results !

राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन कलेक्टर भोपाल महोदय को सौंपा

मृतक के परिवार को शासकीय नौकरी, सहायता राशि एवं पुरे आरोपियों की गिरफ्तारी, फांसी की सजा की मांग को लेकर राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा गया है ।



~~
25 जनवरी 2020 को भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष विकास वीरानी जी के नेतृत्व में बैरसिया विधानसभा विधायक विष्णु खत्री जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर जी, पूर्व विधायक कैलाश जाटव जी के उपस्थिति में
सागर के अनुसूचित जाति का युवक धन प्रसाद अहिरवार को अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के द्वारा योजनाबद्ध जानलेवा जलाकर गंभीर रूप से घायल करने, इलाज के उपरांत मृत्यु होने पर, प्रातः 11:30 अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा गया ।
विकास वीरानी जी, विष्णु खत्री जी के द्वारा ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि मृतक के परिवार के सदस्य को शासकीय नौकरी, प्रधानमंत्री आवास योजना के में आवास, मुआवजा राशि एवं पुरे आरोपियों की गिरफ्तारी, फांसी की सजा की मांग की गई ।
मांग करने वालों में बारेलाल अहिरवार जी, महेश मकवाना जी, जसवंत राव जी, राजू मालवीय जी, रामप्रकाश बंशकार जी, मोहनी शाक्य जी, बालिस्ता रावत, शिवलाल मकोरिया जी, कृष्णा बघेल जी, देवेंद्र योगी जी, प्रशांत मिश्रा जी, अरविंद वर्मा जी, प्रतीक गुप्ता जी, तिलक जोगी जी एवं सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.