Type Here to Get Search Results !

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 10 फरवरी को मझगवां में

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 10 फरवरी को जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत मझगवां में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।


मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री ऋजु वाफना ने विभाग से संबंधित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने तथा आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का निराकरण 9 फरवरी तक करना सुनिश्चित करे। कार्यक्रम में ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान तथा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए गांव का अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जाएगा। भ्रमण के उपरांत ‘‘आपकी सरकार आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया भी जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.