Type Here to Get Search Results !

अपराध पीड़ित प्रतिकार योजना एवं अंडर ट्राईल रिब्यू की बैठक आयोजित -

श्योरपुर जिला न्यायाधीश मा. श्री आरबी गुप्ता की अध्यक्षता में मप्र अपराध पीडित प्रतिकार योजना एवं अंडर ट्राईल रिब्यू कमेटी की बैठक जिला न्यायाधीश चेंबर में आज आयोजित की गई।


जिसमें चिन्हांकित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
    बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री नगेन्द्र सिंह, विशेष न्यायाधीश श्री रविन्दर सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मो. शकील खान, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश श्री आरएम भगवती, मुख्य न्यायीक मजिस्ट्रेट श्री महेन्द्र मागोदिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी कु. विभूति तिवारी, महाप्रबंधक विधुत कंपनी श्री दिनेश सुखिजा, सीएमएचओ डॉ एआर करोरिया, सब रजिस्टार श्री पंकज शर्मा एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


   जिला न्यायाधीश मा. श्री आरबी गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध पीडित प्रतिकार योजना के अंतर्गत   प्रकरणों का निराकरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है। साथ ही अंडर ट्राईल के प्रकरणों में विधि अनुसार कार्यवाही की जा रही है। उन्होने दोनो प्रकार के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चिकित्सको द्वारा प्रकरणो के मेडिकल सटिफिकेट, एमएलसी एवं पोस्टमार्डम रिपोर्ट की प्रक्रिया की जानकारी सीएमएचओ डॉ एआर करोरिया से प्राप्त की।

   डीजे ने कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री नगेन्द्र सिंह के द्वारा प्रकरणों में की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। इसी प्रकार प्रकरणो की तामिल की समीक्षा की। साथ ही समय सीमा में तामिल संबंधित को भिजवाने के बारे में पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। उन्होने कहा कि ऐसे प्रकरण जिनमें डीएम के माध्यम से कार्यवाही की जानी है। उसे समय सीमा में कराया जावे।
   कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री नगेन्द्र सिंह ने मप्र अपराध पीडित प्रतिकार योजना के अंतर्गत प्रकरणों के निराकरण की वस्तु स्थिति से अवगत कराया। इसी प्रकार अंडर ट्राईल रिब्यू के मामलो में की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी। साथ ही सनसनी खेज अपराधों में की गई कार्यवाही से अवगत कराया।   

 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.