Type Here to Get Search Results !

भयावाड़ी की मोनिका का नि:शुल्क हुआ बच्चादानी का ऑपरेशन "खुशियों की दास्तां"

आयुष्मान भारत निरामयम मप्र योजना का मिला लाभ


  जिले के समीपस्थ ग्राम भयावाड़ी निवासी 36 वर्षीय श्रीमती मोनिका नावंगे पति श्री रविन्द्र नावंगे विगत् 3-4 वर्षों से माहवारी के समय अधिक रक्त स्त्राव की समस्या से पीडि़त थीं। ग्राम भयावाड़ी की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती शशिकला भादे एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमती गीता भूमरकर को श्रीमती मोनिका ने अपनी समस्या बताई। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने श्रीमती मोनिका को जिला चिकित्सालय बैतूल लाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा रघुवंशी से जांचें करवाई तथा सोनोग्राफी करवाई। सोनोग्राफी में बच्चादानी में गांठ बताई गई तथा बच्चादानी निकालने की सलाह दी गई।
    श्रीमती मोनिका ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने एवं ऑपरेशन के प्रति भय होने से असहमति जाहिर की, किन्तु स्वास्थ्य विभाग की लगातार समझाईश एवं परामर्श पर श्रीमती मोनिका सहमत हो गई। डॉ. प्रतिभा रघुवंशी द्वारा मोनिका को लेक सिटी हॉस्पिटल एमपी नगर भोपाल में आयुष्मान योजना के तहत रेफर किया गया, जहां 06 दिसम्बर 2019 को श्रीमती मोनिका का चिकित्सकों की टीम द्वारा आयुष्मान भारत निरामयम योजना मप्र योजना के अंतर्गत सफल नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। अब मोनिका पूरी तरह स्वस्थ है। मोनिका एवं उसके परिजन स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान भारत निरामयम योजना म.प्र. योजना का आभार व्यक्त करते हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.