Type Here to Get Search Results !

चुनाव आयोग-पुलिस अधिकारियों ने किया शाहीन बाग का दौरा, वोटिंग की हुई अपील

चुनाव आयोग   और दिल्ली पुलिस  के अधिकारियों ने शाहीन बाग का दौरा किया है. इस दौरान यहां के लोगों से मतदान की अपील की गई.


नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग  की महिलाएं संशोधित नागरिकता कानून   के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. यह प्रदर्शन पिछले 54 दिनों से लगातार जारी है. दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव   है. इससे पहले चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शाहीन बाग का दौरा किया. अधिकारियों ने लोगों से मतदान की अपील की.


चुनाव हो पाएगा की नहीं इस पर रही चर्चा
दिल्ली का शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र में आता है. चुनाव आयोग की एक टीम ने कुछ दिनों पहले इस इलाके का दौरा किया. इस दौरान इस टीम ने यहां चुनाव कराने से पहले इलाके की जांच की. टीम ने यहां चुनाव में कराने में किसी भी तरह की समस्या नहीं होने की बात कही थी.


संवेदनशील है शाहीन बाग का मतदान केंद्र
ओखला विधानसभा सीट के अंतर्गत शाहीन बाग इलाके के मतदान केंद्र आते है. यहां पर पांच मतदान केंद्र है. दिल्ली चुनाव आयोग ने इन मतदान केंद्रों को ‘संवेदनशील’ श्रेणी में रखा है.


पुलिस अधिकारियों को वोट करने का किया वादा
शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम मतदाताओं ने अधिकारियों से चुनाव में भाग लेने की बात कही है. संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण रेंज) देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने चुनाव में भागीदारी की बात कही है.


 


 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.