Type Here to Get Search Results !

दलित कामलेश्वर चौपाल ने रखी थी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की पहली शिला: सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है, "आज का दिन ऐतिहासिक है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की पहली शिला दलित समाज के श्री कामेश्वर चौपाल जी ने रखी थी. 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट के 15 सदस्यों में भी एक सदैव दलित समाज से होगा."लखनऊ. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकसभा में बुधवार को राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) के गठन का ऐलान कर दिया. वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे, जिसमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा. इस बीच बुधवर को ही यूपी की योगी सरकार ने अयोध्या में मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन के आवंटन पर मुहर लगा दी है. इन फैसलों पर अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है. सीएम योगी ने बताया कि रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण की पहली शिला दलित समाज ने ही रखी थी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है, "आज का दिन ऐतिहासिक है. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की पहली शिला दलित समाज के श्री कामेश्वर चौपाल जी ने रखी थी. 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट के 15 सदस्यों में भी एक सदैव दलित समाज से होगा."इसके साथ ही सीएम योगी ने ट्वीट किया है, "अवधपुरी में श्रीराम जन्मभूमि पर स्थापित होने वाला मंदिर सामाजिक समरसता का प्रतीक स्थल होगा. 5 दशकों की प्रतीक्षा के बाद अब शीघ्र ही भव्य-दिव्य मंदिर में हमारे आराध्य प्रभु श्री राम विराजमान होंगे. यह हर्ष-उत्कर्ष व आनंद-उल्लास का अवसर है. प्रभु श्री राम हमारा मार्ग प्रशस्त करें.


 


 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.