Type Here to Get Search Results !

दिल्ली 2020: चुनाव प्रचार खत्म, पार्टियों ने जताई जीत की उम्मीद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह --  ने दिल्ली विधानसभा चुनाव   प्रचार के आखिरी दिन अपने तीनों रोड शो में टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाने के मुद्दे को लेकर आप --  संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला.--


 


दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रचार अब खत्म हो गया है. बीजेपी  के स्टार प्रचारक और देश के गृह मंत्री अमित शाह  ने प्रचार के आखिरी दिन तीन रोड-शो किए. अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से संवाद करने का मौका मिला.


झूठे वादे, तुष्टिकरण और अराजकता से त्रस्त दिल्ली को अब बस विकास चाहिए. दिल्ली में भाजपा के लिए जो समर्थन देखा है उससे ये साफ है कि 11 फरवरी को भाजपा दिल्ली में 45 से अधिक सीट जीत कर सरकार बनाने जा रही है.' सीमापुरी विधानसभा में अमित शाह के रोड शो में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान भी साथ दिखे. सीमापुरी विधानसभा सीट बीजेपी ने एलजेपी को दी है.


वहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रचार का समय खत्म हो गया. मुझे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक पर गर्व है जिन्होंने एक आदर्श चुनाव अभियान चला कर लोगों का दिल जीत लिया. सच्चाई के रास्ते पर निष्काम कर्म करनेवालों का भगवान हमेशा साथ देते हैं. मेरा पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे.


प्रचार का समय खत्म हो गया। मुझे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक पर गर्व है जिन्होंने एक आदर्श चुनाव अभियान चला कर लोगों का दिल जीत लिया


सच्चाई के रास्ते पर निष्काम कर्म करनेवालों का भगवान हमेशा साथ देते हैं। मेरा पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे


तीनों रोड शो में शाह का केजरीवाल पर जोरदार हमला


बता दें कि अमित शाह का आज पहला रोड शो सुबह 11 बजे सीमापुरी विधानसभा में शुरू हुआ. दूसरा रोड शो दोपहर 2 बजे हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में और सबसे आखिरी में शाम 3.15 बजे मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में की गई. अमित शाह के मेगा रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी. अमित शाह ने अपने रोड शो में कई जगहों पर लोगों को संबोधित भी किया. मादीपुर में आयोजित रोड शो में शाह ने कहा कि दिल्ली में हर जगह जनता का बीजेपी को अपार समर्थन मिल रहा है. उससे यह साफ है कि दिल्ली की जनता ने झूठे वादे करने वाली केजरीवाल सरकार को हटाने का मन बना लिया है.


अमित शाह ने पूरे रोड शो में देश के टुकड़े करने का बयान देने वाले शरजील इमाम से लेकर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाने के मुद्दे पर आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया. उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार आयुष्मान भारत लाकर गरीबों के लिए पांच लाख का स्वास्थ्य का खर्चा माफ किया, लेकिन दिल्ली सरकार ने ये योजना लागू नहीं होने दी. केजरीवाल जी के मन में डर था कि मोदी जी लोकप्रिय हो जाएंगे.


टुकड़े-टुकड़े गैंग पर नरमी को लेकर केजरीवाल को घेरा


अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की हवा को शुद्ध कर देंगे, विज्ञापन निकाले और खूब नाटक किया. आज भी दिल्ली की हवा में जहर है, कैंसर और फेफड़े के रोग बढ़ते जा रहे हैं. दिल्ली के प्रदूषण के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वो हैं अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार.


शाह ने कहा कि दिल्ली को कांग्रेस या आम आदमी पार्टी सुरक्षा नहीं दे सकती, ये काम केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान आप सरकार ने झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं किया. दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनते ही अनधिकृत कॉलोनियों में रोड, पानी, बिजली तो मिलेगी ही साथ ही लाइब्रेरी और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं भी तुरंत ही मुहैया करा दी जाएंगी.


CAA और 370 को लेकर भी AAP और कांग्रेस पर हमला


शाह ने तीनों रोड शो में अनुच्छेद 370, सीएए (CAA) और एनआरसी पर जमकर विपक्ष को घेरा. शाह ने कहा, 'कांग्रेस और आप कहती थी कि अनुच्छेद 370 नहीं हटाओ. अगर हटाया तो खून की नदियां बह जाएंगी. हमने इसे हटाया और जम्मू-कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली. धर्म के आधार पर कांग्रेस ने देश के दो टुकड़े किए थे. पड़ोसी मुल्कों में हिंदू, सिख, पारसी और बौद्ध के साथ अत्याचार किया जाता था. सीएए लाने के बाद अब ऐसा नहीं हो पाएगा. अब दिल्‍ली की जनता को तय करना है उसे कैसी सरकार चाहिए. अगले 5 साल कैसी सरकार चाहिए? एक ओर झूठ पर झूठ बोलने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार और दूसरी ओर देश की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करने वाली बीजेपी की सरकार.'


 


 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.