Type Here to Get Search Results !

दिल्ली चुनाव: CM योगी का AAP पर हमला- जब 370 खत्म हुआ तो दर्द PAK और केजरीवाल को हुआ

दिल्ली चुनाव   में प्रचार कर रहे CM योगी ने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब आर्टिकल 370 खत्म हुआ तो पाकिस्तान और केजरीवाल को दर्द हुआ.


नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचार अभियान में जुटे उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ  ने दिल्‍ली के तुगलकाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) पर जमकर हमला बोला. योगी ने कहा, 'केजरीवाल के पक्ष में पाकिस्तान के मंत्री अपील कर रहे हैं कि वो दिल्ली के अंदर अव्यवस्था, अराजकता फैलाकर अच्छा कर रहे हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि जिस काम के लिए पाकिस्तान खुश हो रहा है, उससे आपको खुश होना चाहिए क्या? आखिर इनका पाकिस्तान से संबंध क्या है?'


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा, 'जब अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त किये गए थे तो दर्द पाकिस्तान और अरविंद केजरीवाल को हुआ था.' सीएम योगी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह (केजरीवाल) एवं उनकी पार्टी शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के साथ है. पाकिस्तान के एक मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता एक ही सुर में बोल रहे हैं.


मुस्लिम बहनों के सशक्तीकरण के लिए PM ने तीन तलाक पर रोक लगाई


तीन तलाक के मुद्दे का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सदियों से तीन तलाक की कुप्रथा से जो मुस्लिम बहनें परेशान थीं, उनके सशक्तीकरण के लिए मोदीजी ने सदैव के लिए तीन तलाक पर रोक लगा दी. योगी ने कहा कि वर्षों से जिस काम को कांग्रेस अटकाना चाहती, जिसके विरोध में केजरीवाल एंड कंपनी सदैव काम करती थी. अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो, यह मोदीजी के आने के कारण संभव हो पाया है.


आतंकवादियों का समर्थन करने वाले ही धरने पर बैठे'


इससे पहले रोहिणी में बीजेपी उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने दावा किया कि महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान से अत्याचार के चलते भारत आ रहे हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को नागरिकता दी जानी चाहिए और इसलिए इस कानून का स्वागत किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने कश्मीर में आतंकवादियों का समर्थन किया है वे ही सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में आकर धरने पर बैठ गये हैं और ‘आजादी’ के नारे लगा रहे हैं."


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.