Type Here to Get Search Results !

जैसीनगर तहसीलदार को आहरण-संवितरण के अधिकार - मंत्री श्री राजपूत

राज्य शासन द्वारा मई 2018 में घोषित तहसील जैसीनगर (जिला सागर) के तहसीलदार को कार्यालय प्रमुख घोषित किया गया। जारी आदेशानुसार अब इस तहसील के तहसीलदार को आहरण संवितरण के अधिकार भी प्राप्त होंगे। राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि वित्तीय मामलों के निराकरण के लिये जैसीनगर की आम जनता को अब सागर नहीं जाना पड़ेगा।


जैसीनगर के तहसीलदार को आहरण-संवितरण के अधिकार नहीं होने से अभी तक तहसील के अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य वित्तीय मामलों तथा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता के लिये सागर तहसील पर निर्भर रहना पड़ता था। ऐसी स्थिति में हितग्राही तो परेशान होते ही थे, साथ ही प्रकरणों के निराकरण में भी विलंब होता था।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.