पाकिस्तान में 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने वाले तरविंदर सिंह मारवाह जंगपुरा से 3 बार कांग्रेस से विधायक रहे हैं. इस बार भी कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है.
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार का शोर गुरुवार को थम जाएगा. ऐसे में चुनाव प्रचार में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं. वहीं, मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव में प्रचार करने की शुरुआत की. जंगपुरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह के पक्ष में प्रचार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इन्होंने पाकिस्तान में जाकर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया और जेल गए.
जंगपुरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं तरविंदर सिंह मारवाह
तरविंदर सिंह मारवाह जंगपुरा से 3 बार कांग्रेस से विधायक रहे हैं. 1998, 2003 और 2008 में जीत दर्ज करने वाले मारवाह शीला दीक्षित सरकार के दौरान संसदीय सचिव के पद पर भी रहे हैं. इस बीच मारवाह कई बार विवादों में रहे हैं. 1999 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान दंगा भड़काने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में उन पर कोर्ट में मामला चला हालांकि बाद में कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दे दी. मारवाह को कांग्रेस ने 2013 और 2015 के विधानसभा चुनावों में भी जंगपुरा से उम्मीदवार बनाया था लेकिन वो जीत नहीं पाए. इस बार भी कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है.
तरविंदर सिंह मारवाह को पाकिस्तानी जेल में बंद किया गया था'
8 फरवरी को मतदान, 11 फरवरी को काउंटिंग
बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में आठ फरवरी को चुनाव होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे./--
