Type Here to Get Search Results !

मादक पदार्थ के दुर्व्यसन व मादक पदार्थ तस्करों पर अंकुश लगाने पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का प्रशिक्षण सेमिनार-

 


भोपाल :  07 फरवरी 2020 - पुलिस उप महानिरीक्षक शहर श्री इरशाद वली द्वारा मादक पदार्थ के दुर्व्यसन व मादक पदार्थ तस्करों पर अंकुश लगाने एवं उनके विरुद्ध अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करने हेतु दिए गए दिशा निर्देश के पालन में आज दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में सभी थानों के अधिकारी/कर्मचारियों का प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित किया गया।


 



प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए डीआईजी शहर श्री इरशाद वली ने बताया कि थाना क्षेत्र में आमजन को ड्रग्स के प्रति जागरूक करें व उससे होने वाले नुकसान के बारे मे बतायें।


थाना क्षेत्र में ड्रग्स व अन्य मादक पदार्थ तस्करों की जानकारी एकत्र करें ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। ड्रग्स दिनों दिन समाज को खोखला करता जा रहा है, आज के समय मे हर वर्ग व उम्र के व्यक्ति इसका शिकार हो रहे है। इसीलिए अधिक से अधिक लोगों से जन संवाद कर जागरूक करें व उसके दुष्परिणाम/दुर्व्यसन के बारे में बताएं।


एएसपी क्राइम श्री निश्छल झारिया ने बताया कि किस तरह से हम मादक पदार्थ तस्करों तक पहुँच सकते है और उन पर अंकुश लगा सकते है। ड्रग्स एडिट की पहचान कर उन्हें कैसे जागरूक करें और उचित सुझाव व परामर्श देकर समाज की मुख्यधारा में ला सकेंमादक पदार्थ व ड्रग्स की रोकथाम कैसे करें व लोगों को कैसे जागरूक करें इस बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.