Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री सचिन यादव द्वारा किसानों से जैविक खेती अपनाने का आग्रह

कुक्षी तहसील में 33 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजनाएँ


किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव और पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने धार जिले के तहसील मुख्यालय कुक्षी में किसानों को जय किसान फसल ऋण माफी के प्रमाण-पत्र प्रदान किये।


कुक्षी तहसील में योजना के प्रथम चरण में 11 हजार किसानों के 36 करोड़ 80 लाख रुपये के फसल ऋण माफ किये गये थे। द्वितीय चरण में 3,749 किसानों के 26 करोड़ 32 लाख रुपये के फसल ऋण माफ किये जा रहे हैं।


मंत्री श्री सचिन यादव ने किसानों से आग्रह किया कि जैविक खेती अपनायें। कीटनाशकों का कम से कम उपयोग करें। उन्होंने कहा कि खेती को लाभदायी बनाने का यह आसान तरीका है। श्री यादव ने गौ-शाला निर्माण योजना, बिजली बिलों में किसानों को राहत और फसल भण्डारण की नि:शुल्क योजना जैसी सरकार की नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिये आगे आयें।


मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी खेतों को समय पर सिंचाई का पानी मिले, गाँव-गाँव नर्मदा का पेयजल पहुँचे। उन्होंने बताया कि कुक्षी तहसील में 33 करोड़ लागत की कुल दो सिंचाई परियोजनाएँ प्रस्तावित है। इसमें से डही क्षेत्र के लिये 11 हजार करोड़ और कुक्षी क्षेत्र के लिये 22 हजार करोड़ लागत की सिंचाई परियोजना है। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। इन्हें शीघ्र ही क्रियान्वित किया जायेगा।


 


 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.