Type Here to Get Search Results !

निवाडी आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम आयोजित

शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर जनपद के ग्राम सकेरा-भडारान में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



    कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला गतारा माड़िया स्कूल अधिकारियों के पहुंचने के बाद खोला गया, जिस पर नोटिस जारी किया गया। ग्राम गतारा में आंगनबाड़ी केंद्र में खाना सूची अनुसार नहीं दिए जाने के कारण अध्यक्ष और सचिव को नोटिस दिया गया। निरीक्षण के दौरान वनोपज सहकारी समिति माड़िया में रिकॉर्ड अद्यतन नहीं पाए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 64 में मात्र 4 बच्चे पाए जाने के कारण कार्यकर्ता और सहायिका को नोटिस जारी किया गया। कार्यक्रम के तहत अधिकारियों द्वारा माड़िया में नवनिर्मित गौ शाला का निरीक्षण किया गया।
    आपकी सरकार आपके कार्यक्रम में जन हितैषी समस्याओं को सुना और मौके पर ही निराकरण किया गया। ग्राम सकेरा-भडारान में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान 205 आवेदन प्राप्त किये गए जिन्हें मोके पर ही दर्ज किया जा रहा है। आपकी सरकार आपके कार्यक्रम में जन हितैषी समस्याओं को सुना और मौके पर ही निराकरण किया गया। हितग्राहियों को पेंशन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.