सेन्ट आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) नरसिंहपुर में वित्तीय वर्ष 2019-20 में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन नरसिंहपुर द्वारा प्रायोजक बैंक सखी (06 दिवसीय) प्रशिक्षण 3 फरवरी से 8 फरवरी तक दिया गया। प्रशिक्षण में 24 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डीडीएम नाबार्ड संतोष महाडिग, जिला प्रबंधक श्री शिवराम सलामे, एनआरएलएम श्री सीएस तिवारी, निदेशक सेंट आरसेटी, श्री आशीष नामदेव संकाय सदस्य, श्री आरके पालीवाल उपस्थिति थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि अपने कार्य को गांव में जाकर बीसी सखी के रूप में कार्य करना है। यहां से प्रशिक्षण के दौरान बैंकिग की अधिक से अधिक जानकारी आपको बैकिंग क्षेत्र में दी गयी हैं। जिसमें बैकिंग की कैसी कार्य प्रणाली होती हैं, कैसे खाता खोलने से लेकर आरटीजीएस तक और कार्य करते समय बारीकियों का ध्यान रखना, लगातार एवं व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। निदेशक ने बताया कि 16 बैचो के माध्यम से 425 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और बीसी सखी का प्रशिक्षण एक बैंक सखी एक पंचायत में प्रशिक्षित किया जाना हैं, जिसका प्रथम बैंच किया गया है, जो कि गांव में जाकर बैकिंग लेनदेन के कार्य को करेगी। कार्यक्रम का संचालन व आभार श्री आशीष नामदेव द्वारा किया गया।
