Type Here to Get Search Results !

>राम मंदिर के रिसीवर कमिश्नर ने बोर्ड ऑफ ट्रस्टी अयोध्या राजा को सौंपा राम मंदिर का चार्ज

केंद्र सरकार ने अयोध्‍या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा कर दी है. जबकि इसके साथ ही 27 वर्षों से अधिग्रहित परिसर स्थित जमीनों और मंदिर का रखरखाव कर रहे रिसीवर मंडलायुक्त ने कब्जे का अधिकार पत्र श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट   को हस्तांतरित कर दिया है.


अयोध्या. केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट   के आदेश पर राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा के साथ ही 27 वर्षों से अधिग्रहित परिसर स्थित जमीनों और मंदिर का रखरखाव कर रहे रिसीवर मंडलायुक्त अयोध्या ने आज (बुधवार) कब्जे का अधिकार पत्र श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट  ) को हस्तांतरित कर दिया. बोर्ड ऑफ ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने कब्जा अधिकार पत्र हासिल किया है. अधिग्रहीत परिसर के रिसीवर की ओर से बोर्ड ऑफ ट्रस्टी को अयोध्या एक्ट के तहत अधिग्रहित पूरी जमीन तथा इस जमीन पर स्थित अचल संपत्तियां और अधिग्रहीत परिसर पर स्थित रामलला के मंदिर के दो बैंक खातों में उपलब्ध धनराशि के साथ राजकीय कोषागार में जमा सोना-चांदी और अन्य सामग्री भी हस्त गत की गई है.


 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.