Type Here to Get Search Results !

सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर बढ़ रहा देश : वित्त मंत्री -

नई दिल्‍ली. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट संसद के पटल पर रख दिया है. वित्‍त मंत्री ने कहा हमारी बुनियाद मजबूत है. ये देश की आकांक्षाओं का बजट है.


अपने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए सीतारमण ने कहा कि मई 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा सरकार बनाने का जनादेश मिला. उन्हें पूरी विन्रमता के साथ जनता की सेवा करने का मौका मिला.


सीतारमण ने कहा कि यह जनादेश केवल राजनीतिक स्थिरता के लिए नहीं था बल्कि आर्थिक नीतियों के लिए भी था. ये बजट हर महिला, हर अल्पसंख्यक, देश के प्रत्‍येक नागरिक की हर उम्मीदों और आकांक्षाओं का है. उन्‍होंने कहा कि जीएसटी इस देश की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे अहम रहा है. इसके मुख्य रचयिता अब हमारे बीच नहीं हैं. हम दिवंगत अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

वे कहते थे कि भारत, भारत ही रहेगा जब केंद्र और राज्य साझा खुशहाली के लिए एकसाथ काम करेंगे. जीएसटी काउंसिल के बीच आम सहमति यह बताती है कि भारत राष्ट्रहित के लिए मतभेदों को भुला सकता है. जीएसटी की वजह से लोग बचा पा रहे पैसा वित्‍त मंत्री ने कहा जीएसटी की वजह से लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट में फायदा मिला है. चेक पोस्ट हटने से 20 फीसदी लागत कम हुई है. इंस्पेक्टर राज खत्म हुआ है. अब लोग अपने परिवार के मासिक खर्च का 4 फीसदी हिस्सा जीएसटी की वजह से बचा पा रहे हैं. जीएसटी काउंसिल लोगों की दिक्कतों को सुलझाने का काम रहा है. इसके साथ ही हमने 60 लाख नए टैक्सपेयर्स जोड़े हैं. 40 करोड़ रिटर्न फाइल हुए हैं. नया रिटर्न सिस्टम भी 1 अप्रैल से लागू हो रहा है. एक पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में कहा था कि सरकारी योजनाओं का फायदा अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रहा है. एक रुपये में से 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच रहे हैं लेकिन हमने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के जरिए लोगों तक सीधा और पूरा फायदा पहुंचाने की कोशिश की है. वित्‍त मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, इंश्योरेन्स प्रोटेक्शन और किफायती घरों जैसी योजनाओं के जरिए हम ऐसा कर पाए हैं. इससे जो फायदा कुछ ही लोगों तक पहुंचता था, अब वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच रहा है. भारत ने 27.1 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला है. हमारी सरकार देश को आगे ले जाने का काम कर रही है. दो बड़े बदलाव हो रहे हैं-टेक्नोलॉजी बदल रही है और प्रोडक्टिव वर्कफोर्स भी बढ़ रही है. हमने पिछले 5 साल में जो कोशिशें की हैं, इससे देश को आगे बढ़ाने में मदद मिली है. सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि यह बजट तीन थीम पर खड़ा है. ऐस्पिरेशनल इंडिया, इकोनॉमिक डेवलपमेंट फॉर ऑल और केयरिंग सोसायटी. डिजिटल रिवॉल्यूशन ने भारत को दुनियाभर में नेतृत्व के तौर पर सबसे आगे ला दिया है. इस कश्मीरी कविता के जरिए निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बांधा शमां वित्‍त मंत्री ने लोकसभा में लेखक पंडित दीनानाथ कौल की एक कश्‍मीरी कविता पढ़ी. इस नज्म में खासतौर पर कश्मीर का ज़िक्र था. जैसे से ही सीतारमण ने नज्म पढ़ना शुरू किया लोकसभा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. उन्‍होंने हिंदी में उसका अनुवाद करते हुए कहा- हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसे हमारा वतन खिलते हुए शालीमार बाग जैसे हमारा वतन डल लेक में खिलते हुए कमल जैसा हमारा वतन नौजवानों के गरम खून जैसा मेरा वतन, तेरा वतन, हमारा वतन दुनिया का सबसे प्यारा वतन सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है. मुद्रास्फीति नियंत्रण में है और बैंकों का बही खाता साफ सुथरा हुआ है. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद लोगों की आय और खरीद क्षमता बढा़ना है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर आगे बढ़ रही है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 से 2018-19 के दौरान 7.4 प्रतिशत की औसत आर्थिक वृद्धि हासिल की गई. भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो गया. उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2020 से जीएसटी की नई सरलीकृत रिटर्न व्यवस्था लागू होगी. भारत आज दुनिया में बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं की अगुवाई कर रहा है. साल 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार की नीतियों की वजह से 284 बिलियन डॉलर की एफडीआई है, जिससे कारोबार में बढ़ोतरी हुई है. किसानों और छात्रों के लिए निर्मला ने किए बंपर ऐलान वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार स्टार्टअप ओनर्स के लिए ज्यादा अवसर पैदा करेगी. – निर्मला सीतारमण आंत्रप्रेन्योर्स के लिए इन्वेस्टमेंट क्लियरेंस सेल सेटअप किए जाएंगे.- निर्मला सीतारमण इसके लिए उन्हें फंडिंग में सहायता दी जाएगी और इसके लिए पोर्टल भी शुरू किया जाएगा. – निर्मला सीतारमण स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत 3,000 करोड़ रुपए अलॉट किए गए हैं.- निर्मला सीतारमण जिन किसानों के पास बंजर जमीन है, उस पर उन्हें सौर बिजली इकाइयां लगाने और अधिशेष बिजली सौर ग्रिड को बेचने में मदद की जाएगी. – निर्मला सीतारमण स्किल इंडिया के लिए 3 हजार करोड़ रुपये, 5 नए स्मार्ट सिटी विकसित किए जाएंगे, विदेशों में नौकरी के लिए ब्रिज कार्यक्रम चलाए जाएंगे. – निर्मला सीतारमण शिक्षा क्षेत्र के लिए 99,300 करोड़ का प्रस्ताव. राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय का प्रस्ताव। कौशल विकास के लिए 3 हज़ार करोड़ का प्रस्ताव.- निर्मला सीतारमण हमारी सरकार समुद्री मत्स्य संसाधनों के प्रबंधन के लिए एक फ्रेमवर्क बनाने का प्रस्ताव करती है, – सीतारमण 2022-23 तक मत्स्य उत्पादन बढ़ाकर 200 लाख टन करने का प्रस्ताव लाया जाएगा. – निर्मला बैकवर्ड लिंकेज के रूप में ग्राम भंडार स्कीम स्व-सहायता समूहों द्वारा चलाए जाने का प्रस्ताव – निर्मला सीतारमण जन औषधि केंद्र हर जिले में खोले जाएंगे, 12300 करोड़ स्वच्छ भारत मिशन के लिए, नेशनल फॉरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय बनाया जाएगा. – वित्त मंत्री कृषि क्षेत्र के लिए 2.83 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. दूध मांस मछली के लिए किसान रेल चलाया जाएगा. पंचायत स्तर पर कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे.- वित्त मंत्री किसानों को 15 लाख करोड़ तक कर्ज का लक्ष्य है. सरकार के कार्यकाल में 27 लाख लोगों को गरीबी रेखा से निकाला गया – वित्त मंत्री एक्सपोर्टर्स के लिए एक नई स्कीम Nirvik लाई जाएगी. इसमें उन्हें कम प्रीमियम मिलेगा और क्लेम सेटलमेंट तेजी से होगा.- वित्त मंत्री हर जिले को एक्सपोर्ट हब के तौर पर डेवलप किया जाएगा. सरकारी ई-मार्केटप्लेस के पास SMEs के लिए काफी मौके होंगे. FY21 में इंडस्ट्री और कॉमर्स के विकास के लिए 27,300 करोड़ दिए जा रहे हैं.- वित्त मंत्री वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार स्टार्टअप ओनर्स के लिए ज्यादा अवसर पैदा करेगी. – निर्मला सीतारमण आंत्रप्रेन्योर्स के लिए इन्वेस्टमेंट क्लियरेंस सेल सेटअप किए जाएंगे. इसके लिए उन्हें फंडिंग में सहायता दी जाएगी और इसके लिए पोर्टल भी शुरू किया जाएगा. – निर्मला सीतारमण अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि इन्वेस्टमेंट क्लियरंस सेल का गठन जिसके जरिए इन्वेस्टमेंट करने वालों की मदद की जाएगी. – सीतारमण इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए सरकार की ओर से नई स्कीम का ऐलान किया गया है. इसमें मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफेक्चर को बढ़ावा दिया जाएगा. – निर्मला अगले पांच साल में 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश कराने की टारगेट है.- निर्मला सीतारमण शिक्षा के लिए मोदी सरकार ने खोला पिटारा, हर जिले में मेडिकल कॉलेज .- निर्मला सीतारमण जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, देश में बनाए जाएंगे 100 हवाई अड्डे: निर्मला सीतारमण है.- सीतारमण सेहत सुधारने के लिए निर्मला का ऐलान, स्वास्थ्य योजनाओं को 70 हजार करोड़ – निर्मला मनरेगा में जुड़ेगा चारागाह, मछली पालन के लिए वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान- वित्त मंत्री स्किल इंडिया के लिए 3 हजार करोड़ रुपये, 5 नए स्मार्ट सिटी विकसित किए जाएंगे, विदेशों में नौकरी के लिए ब्रिज कार्यक्रम चलाए जाएंगे. – वित्त मंत्री 2025 तक टीबी समाप्त करने के लिए 'टीबी हारेगा देश जीतेगा' अभियान, 2024 तक सभी जिलों में जन औषधि केंद्र का विस्तार, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए लगभग 69 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान – मंत्री स्किल इंडिया प्रोग्राम के तहत 3,000 करोड़ रुपए अलॉट किए गए हैं. इकोनॉमिक डेवलपमेंट की ओर बढ़ते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि भारत 6 मिलियन डॉलर की कीमत के टेक्निकल टेक्सटाइल्स इंपोर्ट करता है, ऐसे में भारत में ही टेक्निकल टेक्सटाइल्स के मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स सेटअप करने का प्रस्ताव है. सरकार नई एजुकेशन पॉलिसी लाई. अर्बन लोकल बॉडी युवा इंजीनियरों को एक साल की इंटर्नशिप देगी, ताकि वो सरकारी काम-काम को समझ पाएं. डिग्री लेवल पर ऑनलाइन एजुकेशन कोर्सेज शुरू किए जाएंगे. नेशनल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट लिस्ट के टॉप 100 कॉलेज यह प्रोग्राम्स शुरू कर सकते हैं, -----(एजेंसी आभार .)

 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.