श्योपुर जिले में प्रदेश के अन्य जिलो की भांति 17 फरवरी से 3 मार्च तक सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत छूटे हुए टीबी रोगियों की पहचान के लिए गांव के पंच एवं सरपंचों का सहयोग लिया जाएगा। सीएमएचओ डॉ एआर करोरिया ने बताया कि सक्रिया टीबी रोग खोज अभियान के अंतर्गत ऐसे मरीज जो 6 वर्ष से छोटे है ऐसे बच्चों की जांच की व्यवस्था जिला चिकित्सालय एंव अधीनस्थ चिकित्सालयों में शिशु रोग विषेषज्ञ द्वारा की जाएगी। इस अभियान में एनजीओ की सहायता भी ली जावेगी। जिससे खोज को एक जन अभियान बनाने में मदद मिलेगी।
सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान 17 फरवरी से -
Saturday, February 08, 2020
0
Tags
