कलेक्टर सीहोर श्री अजय गुप्ता के निर्देशानुसार आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाये जाने के लिए 14 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नव निर्मित कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी
कलेक्टर श्री गुप्ता द्वारा 21 फरवरी को महाशिवरात्री, 9 मार्च को होलिका दहन, 10 मार्च को होली उत्सव, 14 मार्च को रंगपंचमी, 25 मार्च को चेतीचांद, नवरात्र प्रारंभ, 2 अप्रैल को श्री राम नवमी एवं 6 अप्रैल को महावीर जयंती के त्यौहारों को शांति पूर्व मनाये जाने के लिए बैठक आयोजित की गई है। बैठक में समस्त शांति समिति सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है।
