Type Here to Get Search Results !

श्री राजेश श्रीवास्तव पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ नियुक्त

राज्य शासन ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राजेश श्रीवास्तव को प्रदेश का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) नियुक्त किया है


श्री एस.के. मण्डल को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक अनुसंधान विस्तार एवं लोकवानिकी का दायित्व सौंपा गया है।


पीसीसीएफ पद पर पदोन्नत


राज्य शासन ने अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अभय कुमार पाटिल और श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये हैं।


श्री अभय कुमार पाटिल को मध्यप्रदेश राज्य बांस मिशन का मुख्य कार्यपालन अधिकारी और श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव को राज्य लघु वनोपज संघ का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.