Type Here to Get Search Results !

स्मृति ईरानी ने 20 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोलीं- अमेठी मेरा परिवार है, हमेशा साथ हूं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी   ने अमेठी दौर पर 574.34 लाख की लागत की 20 परियोजनाओं  लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि अमेठी मेरा परिवार है और मैं इसके लिए हमेशा खड़ी हूं.


अमेठी. केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी  ने आज अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 574.34 लाख की लागत की 20 परियोजनाओं  लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसमें दो किसान कल्याण केंद्र भेटुआ व गौरीगंज के लोकार्पण के अलावा 18 परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अमेठी के लोगों के विकास के लिए कटिबद्ध है. किसान कल्याण केंद्र खुलने से अमेठी के किसानों को खाद, बीज, दवाइयों के लिए अब किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
मंत्री ने किया ये ऐलान
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जनपद अमेठी में भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की अटल ज्योति योजना के अंतर्गत 1000 सोलर लाइट व सांसद निधि से 117 हैंडपंप लगवाए जाएंगे. इसके अलावा उन्होंने दीदी आपके द्वार नामक कार्यक्रम के तहत गरीब परिवारों के घर पर जाकर उनसे मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि हमारी अमेठी हमारी जिम्मेदारी के संकल्प के साथ जिले के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगी. इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए.

केंद्रीय मंत्री ने 20 जनवरी 2020 को सड़क दुर्घटना में मारे गए छह लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक परिवारों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 30 हजार की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है. इसके साथ ही मृतक परिवारों को मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत पांच लाख दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान विधायक अमेठी श्रीमती गरिमा सिंह, जिलाधिकारी अरुण कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रभुनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दुर्गेश त्रिपाठी सहित भाजपा कार्यकर्ता और भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे.


यही नहीं, उन्‍होंने आज कई कार्यकर्ताओं के परिवार वालों से भी मुलाकात की जो शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी मेरा संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि मेरा परिवार है. और हमेशा आपके साथ खड़ी हूं. इसके बाद वह प्रतापगढ़ के लिए गंगा यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो गईं.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.