अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लौटी तेजी के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं. आपको बता दें कि, इससे पहले मंगलवार और बुधवार को सोने के दामों में गिरावट आई थी. इस दौरान सोना 784 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो गया.
नई दिल्ली. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लौटी तेजी के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में सोने (Gold Price Today) की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं. गुरुवार को दिल्ली में 10 ग्राम (Gold-Silver Rate Today) सोने 150 रुपये तक महंगा हो गया हैं. वहीं, चांदी की कीमतों में 140 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई हैं. सर्राफा कारोबारियों का कहना हैं कि दो दिन की गिरावट के बाद कीमतों में रिकवरी की उम्मीद पहले से थी. हालांकि, सोने की कीमतों में अगले एक महीने तक और गिरावट देखने को मिल सकती हैं. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत बढ़कर 1,560 डॉलर प्रति औंस हो गई हैं. वहीं, चांदी की कीमतें भी 17.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं.
सोने के नए भाव (Gold Price on 6th February 2020)- दिल्ली में 99.9 फीसदी वाले सोने की कीमतें 40,869 रुपये प्रति दस ग्राम से बढ़कर 41,019 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई हैं यानी कीमतों में 150 रुपये की तेजी आई हैं. जबकि बुधवार को सोने के दाम 41267 रुपये प्रति दस ग्राम से गिरकर 40,871 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए थे. इस दौरान कीमतें 396 रुपये तक गिरी.
चांदी के नए दाम (Silver Rate on 6 February 2020)- इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने का असर गुरुवार को चांदी की कीमतों पर दिखा. दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 140 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं. अब एक किलोग्राम चांदी का भाव 46,741 रुपये से बढ़कर 46,881 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया हैं.
क्यों महंगा हुआ सोना और चांदी खरीदना (Gold prices gain Rs 150 on rise in demand)- HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट तपन पटेल के मुताबिक, विदेशी बाजार में कीमतें बढ़ने से घरेलू बाजार में तेजी आई हैं.शादी के लिए ज्वेलरी खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल- शादी के सीजन में अगर आप ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि हम ऐसे आभूषण खरीदते हैं जिनमें नग (पत्थर) जड़े होते हैं. ऐसे में कुछ बेईमान ज्वेलर पूरे नग का वजन करते हैं और इसे सोने की कीमत के साथ जोड़ देते हैं. यानी सोने के मूल्य के बराबर इनका दाम लगा दिया जाता है. इसे वापस बेचने पर सामान्य रूप से पत्थर के वजन और अशुद्धता को कुल मूल्य से घटा दिया जाता है.
(1) सोने की शुद्धता सोने की ज्वेलर अलग-अलग कैरेट में आती है. कैरेट सोने की शुद्धता का पैमाना है. सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है. ज्वेलर अमूमन 22 कैरेट में आती है. इसमें 91.6 फीसदी सोना होता है.
(2) किन बातों पर निर्भर करता है सोने का दाम सोने के गहनों का दाम दो चीजों पर निर्भर करता है.1-ज्वेलर में सोने का हिस्सा यानी वह 22 कैरेट की है या 18 कैरेट की 2-गहने बनाने के लिए सोने में मिलाए जाने वाली धातु
(3) मेकिंग चार्ज मेकिंग चार्ज इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप किस डिजाइन की ज्वेलर खरीदने जा रहे हैं. कारण है कि हर एक गहने में कटिंग और फिनिशिंग के लिए अलग स्टाइल इस्तेमाल होता है.
(4) बीआईएस स्टैंडर्ड हॉलमार्क सोने की ज्वेलर को सर्टिफार्इ करने के लिए हॉलमार्किंग की जाती है. इसे भारतीय मानक ब्यूरो (बीआर्इएस) करता है. गहने खरीदते समय इसे जरूर देख लेना चाहिए.
