Type Here to Get Search Results !

"URJA (URGENT RELIEF FOR JUST ACTION)"* डेस्क के सक्रिय संचालन/क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सेमिनार-

भोपाल :   अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन, भोपाल श्री आदर्श कटियार एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) भोपाल श्री इरशाद वली के दिशा निर्देशन 



में महिलाओ के प्रति संवेदनशीलता एवं ऊर्जा डेस्क के संबध में आज दिनाँक 02 फरवरी 2020 को पुलिस कंट्रोल रूम में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,था  जिसमे सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला प्रकोष्ठ भोपाल श्रीमति श्रध्दा जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविन्द दुबे, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली संभाग श्रीमति बिट्टू शर्मा, महिला थाना प्रभारी, श्रीमति अजीता नायर एवं थानों के महिला डेस्क प्रभारी अधिकारी व हेडमोहर्रिर मौजूद रहे।



उक्त बैठक में एआईजी श्रीमती श्रद्धा जोशी व एएसपी श्री अरविंद दुबे ने प्रशिक्षण में शामिल भोपाल के समस्त थानो के HCM, ऊर्जा हेल्प डेस्क के प्रभारी अधिकारी व लिंक अधिकारियों को महिलाओ की शिकायतो को गम्भीरता व संवेदनशीलता से सुनने एवं त्वरित उचित कार्यवाही कर पुलिस व अन्य सहायता मुहैया करवाने एवं महिलाओ के विरुद्ध घटित अपराधो के प्रति संवेदनशीलता के लिए जागरूक रहने के लिए आवश्यक निर्देश एवं समझाईश दी गयी। इसके अलावा ऊर्जा डेस्क के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिक संवेदनशील होकर कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षण में DPO श्री टी.पी गौतम (पाक्सो कोर्ट ) जिला भोपाल एवं ADPO रागिनी श्रीवास्तव (महिला कोर्ट ) जिला भोपाल द्वारा महिला संबधी अपराध में विवेचना एवं माननीय न्यायालय मे विचारण के दौरान आने वाली कठिनाईयो के बारे में बताकर मार्गदर्शन एवं आवश्यक निर्देश दिये गये।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.