Type Here to Get Search Results !

>ऊर्जा संरक्षण और कॉल सेंटर नं. 1912 पर चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में शीतल एवं सीनियर वर्ग में यशस्वनी को प्रथम पुरस्कार

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह (14 से 21 दिसम्बर)  के दौरान आज चिनार पार्क में ऊर्जा संरक्षण एवं कॉल सेन्टर नं. 1912 विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शहर के 10 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गयी। जूनियर वर्ग (कक्षा 4 से 6) में प्रथम पुरस्कार    कु. शीतल गुप्ता (कमला नेहरू स्कूल) द्वितीय पुरस्कार कशिश पाटिल, (आनंद विहार) तृतीय पुरस्कार शुभी गुप्ता (शारदा विद्या मंदिर) और प्रथम सात्वंना पुरस्कार दौनिता साहू (शारदा विद्या मंदिर) एवं द्वितीय सात्वंना पुरस्कार प्रशांत कुमार (कमला नेहरू स्कूल) ने प्राप्त किया।


सीनियर वर्ग (कक्षा 7 से 9) में प्रथम पुरस्कार यशस्वनी श्रीवास्तव (शारदा विद्या मंदिर) द्वितीय पुरस्कार महिमा पाटिल (आनंद विहार) तृतीय पुरस्कार अर्पित बुंदेला (आनंद विहार) और प्रथम सात्वंना पुरस्कार स्नेहा (ए.वी.एम स्कूल) एवं द्वितीय सात्वंना पुरस्कार अरना (शारदा विद्या मंदिर) ने प्राप्त किया।


मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रतियोगिता के लिये स्कूलों के बीच एक रनिंग ट्राफी की घोषणा की गई। यह ट्राफी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को दी जाएगी। इस वर्ष यह ट्राफी शारदा विद्या मंदिर स्कूल को उसके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दी गयी। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.