Type Here to Get Search Results !

सरकार ने 38 लघु सिंचाई योजनाएँ स्वीकृत की

राज्य शासन ने 14 जिलों की 38 लघु सिंचाई योजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन 201.67 करोड़ लागत की योजनाओं के पूर्ण होने पर 12 हजार 432 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित होगी। प्रदेश में पिछले एक साल में 114 लघु सिंचाई योजनाओं को साध्यता स्वीकृत प्रदान की गई। इन सभी परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।


प्रदेश में आगामी 5 वर्ष में 65 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की वृद्धि किये जाने का लक्ष्य है। इसमें से जल संसाधन विभाग 45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ायेगा। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा 20 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का विकास किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.