कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला दिव्यांग एवं पुर्नवास केन्द्र द्वारा दिव्यांग आदर्श वर्मा को अपर कलेक्टर श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती रचाना बुधोलिया की उपस्थिति में व्हीलचेयर प्रदान किया गया। साथ ही हितग्राही की दिव्यांग पेंशन की जानकारी ग्राम सचिव से लेते हुए दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति भी कराई गई। आदर्श का कहना है कि अब उसे पहले जैसी परेशानी नहीं आएगी। वह कहीं पर भी आसानी से जा सकता है। अब वह स्कूल में भी प्रवेश लेकर पढाई कर सकेगा। आदर्श ने दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का धन्यवाद देते हुए जिला दिव्यांग एवं पुर्नवास केन्द्र का आभार व्यक्त किया गया है। |
आदर्श व्हील चेयर पाकर हुआ खुश (खशियों की दास्तां) -
Monday, February 24, 2020
0
Tags