Type Here to Get Search Results !

नवागत कलेक्टर-छतरपुर शीलेन्द्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया


  जिले के नवागत कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने शनिवार, 22 फरवरी को अपरान्ह में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रेम सिंह चौहान भी मौजूद थे।
    3 नवम्बर 1967 को जन्मे श्री शीलेन्द्र सिंह वर्ष 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे राजस्व विभाग में उप सचिव पद पर भोपाल में पदस्थ थे।
    नवागत कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारियों की बैठक ली और परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि छतरपुर जिले का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। यहां मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करने, शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने, कार्य की सतत मॉनिटरिंग करने, फील्ड में उपस्थिति सुनिश्चित करने और अनैतिक कार्यों से बचने की सलाह दी।
कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से शासन की मंशानुसार दायित्वों का निर्वहन कर गरीब और असहाय लोगों की मदद करने और जिले को विकास की धारा में आगे ले जाने की अपेक्षा की।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.