Type Here to Get Search Results !

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस-गुनगा में हुई सबला सभा

महिला सशक्तिकरण के संदेशों से सराबोर कार्यक्रमों ने बिखेरी छठा


    आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में "सबला महिला सभा"  के तहत जिला भोपाल में बैरसिया जनपद की  ग्राम पंचायत गुनगा में महिला सबला सभा सम्पन्न हुई।
सबला सभा मे महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभा के तहत गीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति और अधिक जागरूक किया गया और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सभा की शुरुआत महिला सशक्तिकरण पर आधारित गीत "बदल गए बदल गए, बहनों अब दिन बदल गए" से हुई । इसी क्रम में नशामुक्ति हेतु बीड़ी पीना छोड़ो, शराब पीना छोड़ो, जिंदगी बर्बाद ना हो, अपनी राहें मोड़ो" गीत एवं माध्यम की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी हेतु नमस्ते अभियान के  तहत महिला बाल विकास द्वारा ग्राम वासियों को जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा ग्राम सभा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहित शासकीय योजनाओं की जानकारी ग्रामसभा मे महिलाओं को दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सतीश कुमार एस, श्री ब्रजेश त्रिपाठी उपसंचालक महिला बाल विकास, श्री आर के सिंह संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी  कार्यक्रम का हिस्सा बने।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.