Type Here to Get Search Results !

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में कार्यक्रम आयोजित

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ










    अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री सुरभि गुप्ता ने की। विशेष अतिथि नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल थीं। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा व्यास, आदिवासी समाज अध्यक्ष श्रीमती सरिता चौहान, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती मीना मंडलोई सहित बडी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र का पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पमाला अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने कहा नारी शक्ति प्रेम, वात्सल्य, करूणा, त्याग और सहनशीलता का प्रतीक है। महिलाएं ही बच्चों को सही दिशा प्रदान करती है। जो राष्ट्र विकास और निर्माण में महती भूमिका निभाते है। बच्चों की पहली शिक्षक माता रूपी महिला होती है। उन्होंने आह्वान किया कि महिलाएं अपने सहित बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग हो। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से आह्वान किया कि वे उन पर होने वाले अत्याचार के प्रति आवाज उठाए। साथ ही महिलाएं बच्चों को बालिकाओं और महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव पैदा करने की शिक्षा प्रदान करें। ताकि समाज में व्याप्त हो रही बुराई दूर हो सकें। कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने संबोधित करते हुए कहा महिलाएं नीत नवीन प्रतिमानों को छूकर मातृ शक्ति को गौरव प्रदान कर रही है। भारतीय महिलाओं ने भी विष्व में देष को सम्मान दिलाया है। उन्होंने आह्वान किया बालिकाओं और महिलाओं के प्रति होने वाली दुराचार की घटनाएं चिंता का विषय है। इसके लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। समाज में व्याप्त हो रही बुराई को मिटाने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास करने की आवष्यकता है। कार्यक्रम को श्रीमती व्यास, श्रीमती मंडलोई, श्रीमती चौहान, डॉ. दामिनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में डीपीएम श्रीमती प्रिती राठौर ने संबोधित करते हुए कोरोना वायसर से लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सिविल सर्जन डॉ. के.सी गुप्ता ने प्रस्तुत किया। डॉ. प्रमेय रेवडिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अतिथिगण का स्वागत स्वास्थ्य विभाग एवं कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीरजा चंदेल ने किया। आभार डा. योगिता अजनार ने माना।
 



 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.