Type Here to Get Search Results !

ई ओ एल सर्वे में जनपद पंचायत अशोकनगर को मिला प्रथम स्‍थान

भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में ईज ऑफ लिविंग सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत मध्यप्रदेश में भी सर्वे हो रहा है। ईज ऑफ लिविंग सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए श्रीमति शिल्पा गुप्ता आयुक्त मनरेगा द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्‍यम से समीक्षा की। वीडियों कान्‍फ्रेंस में जनपद पंचायत-अशोकनगर द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए उल्लेख किया कि पूरे प्रदेश में ईज ऑफ लिविंग सर्वे कार्य को शत प्रतिशत पूरा करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया है। उन्होने प्रदेश के अन्य जनपद पंचायतों को भी जनपद पंचायत-अशोकनगर की तरह कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
   उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में कुल 313 जनपद पंचायतें हैं। जनपद पंचायत-अशोकनगर ने शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा 22 मार्च 2020 से बीस दिन पूर्व सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया है।  जनपद पंचायत-अशोकनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा,अपर कलेक्‍टर डॉ.अनुज रोहतगी के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्य निर्धारित समय-सीमा से बीस दिन पूर्व पूरा हुआ।
    प्रदेश स्तर पर ईओएल सर्वे कार्य में जनपद पंचायत-अशोकनगर को प्रथम स्थान मिलने पर इसका श्रेय समस्त उपयंत्री, समस्त सहायक विकास विस्तार अधिकारी, समस्त पंचायत समन्वय अधिकारी, समस्त सचिव ग्राम पंचायत, समस्त ग्राम रोजगार सहायक, समस्त विकासखण्ड समन्वयक एनआरएलएम/प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा डाटा इण्ट्री ऑपरेटर को देते हुए उल्लेख किया है कि उन्होने इतने कम समय में पूरी लगन एवं निष्ठा से कार्य करके पूरे प्रदेश में जनपद पंचायत-अशोकनगर का नाम रोशन किया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.