Type Here to Get Search Results !

इमामबाड़ा और नया कबाड़खाना में संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर प्रबंधन हमारा लक्ष्य

  



  सहकारिता तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविन्द सिंह, लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट और गैस त्रासदी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए आज भोपाल स्थित इमामबाड़ा और नया कबाड़खाना क्षेत्र में नागरिकों की सहायता और स्वास्थ्य की बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संजीवनी क्लीनिकों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पार्षद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
    स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने जन समुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी बेहतरी के लिये कार्य कर रही है। इस संजीवनी क्लीनिक के खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होगा और इस क्षेत्र में आम जनता को स्वास्थ्य की बेहतर सेवाएं उपलब्ध होगी। सरकार आम जनता की परेशानियों को दूर करने और उनकी बेहतरी के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक विस्तार किया जायेगा जिससे आमजनों को और अधिक लाभ मिल सके।
 



   मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को और अधिक मजबूत कर रही है। शासन की मंशा है कि स्वस्थ जीवन और बेहतर शिक्षा हमारी प्राथमिकता है। इसे आम जनता तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम पक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।
        संजीवनी क्लीनिक  सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। यह क्लीनिक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन संचालित होंगे। संजीवनी क्लीनिक में 68 प्रकार की लेबोरेटरी जांच और 120 प्रकार की दवायें मरीजों को नि:शुल्क प्रदान की जायेगी। संजीवनी क्लीनिक में मेडिकल आफीसर्स फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, एएनएम, लेब टेक्निशियन, मल्टी टास्क वर्कर की टीम उपलब्ध रहेगी। क्लीनिक में आने वाले प्रत्येक मरीज का रजिस्ट्रेशन होगा और उसका डाटा का संधारण भी किया जायेगा। संजीवनी क्लीनिक में सामुदायिक भागीदारी के लिये आशा, एएनएम एवं महिला आरोग्य समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। एक आशा प्रत्येक 2500 की जनसंख्या एवं एक एएनएम दस हजार की जनसंख्या पर कार्यरत रहेंगी।



    संजीवनी क्लीनिक खोलने के पीछे मध्यप्रदेश सरकार की मंशा बस्ती क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवायें मुहैया करवाना है। संजीवनी क्लीनिक के माध्यम से ओ.पी.डी. परामर्श सेवायें, गर्भवती महिलाओं की जाँच, टीकाकरण सेवायें, संचारी रोग एवं अंसचारी रोग, वृद्धजनों के लिए स्वास्थ सेवायें, शिशु रोग सेवायें प्रदान की जायेंगी।
        स्वास्थ्य विभाग द्वारा लेब एवं दवाईयों के साथ-साथ मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, स्टॉफ, नर्स, लेब टेक्नीशियन, मल्टीटास्क वर्कर की सेवायें उपलब्ध कराई गई है। संजीवनी क्लीनिक में मरीजों का पंजीयन परामर्श एवं दवा वितरण की सुविधा टेबलेट के माध्यम से  होगी। इस काम में विश फाउडेंशन द्वारा साफ्टवेयर की सुविधा, डाटा संधारण एवं अन्य तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.