Type Here to Get Search Results !

महिला सशक्तिकरण से समाज का उत्थान संभव -

कृषि विज्ञान केन्द्र देवास में जल शक्ति अभियान अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं पुरूष कृषकों तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.एस.के. श्रीवास्तव, पूर्व निदेशक विस्तार सेवाएं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर ने दीप प्रज्वलित कर किया। केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने मंच में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत शॉल एवं श्रीफल भेंट करके किया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.एस.के. श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होने के साथ-साथ एकजूट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। महिलाओं में आत्म विश्वास आ जाए तो वे सब कुछ कर सकती है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. दीक्षित ने महिला कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला एक विशाल शक्ति है, उसे अपनी शक्ति को एकजुट कर उसका सदुपयोग कर अपना व परिवार के सदस्यों का जीवन सुखमय बनाने के लिए गृह पोषक वाटिका को अपनाये जिससे घर पर ही विषमुक्त सब्जी एवं फल का उत्पादन किया जा सके। मूल्यों व भारतीय संस्कारों को अपनी संतानों तक पहुंचानें के प्रयास करना चाहिए तथा स्वावलंबी बन कर परिवार, देश व स्वयं के हित में कार्य करने चाहिए।
     केन्द्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. निषिथ गुप्ता ने कार्यक्रम में सुरजना से पोषण सुरक्षा एवं उद्यानिकी फसलों जैसे-प्याज, लहसुन, आलू, टमाटर से मूल्य संवर्धन के द्वारा अधिक आय अर्जित करने की सलाह दी। डॉ. के.एस.भार्गव, वैज्ञानिक अभियांत्रिकी ने बताया कि पानी की बचत करें साथ ही साथ जो घर में व्यर्थ पानी नालियों में बह जाता है, उसे घर के गृह पोषक वाटिका में सिंचाई के लिए उपयोग करें। वैज्ञानिक डॉ. लक्ष्मी ने मछली उत्पादन के द्वारा अधिक आय प्राप्त करने के बारे में बताया। प्रसार तकनीकी अधिकारी श्रीमती अंकिता पाण्डे ने मषरूम उत्पादन के द्वारा अधिक आय अर्जन के बारे में सलाह दी।
    कार्यक्रम के दौरान ऊधव सिरसाट, प्रबंधक ईस्ट-वेस्ट सीड के.टी. औरंगाबाद ने कृषि विज्ञान केन्द्र में स्थापित सब्जी उत्पादन तकनीक एवं पोषण वाटिका लगाने के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहीं महिलाओं श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती हेमलता, श्रीमती संतोषबाई ने अपने अनुभव साझा किए साथ ही केन्द्र द्वारा उनको सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग, इफको, धानुका एग्रोटेक, एसपी इंडिया, एग्रीप्लास्ट, ईस्ट-वेस्ट सीड के.टी. एवं डीएससी के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गयीं। इस कार्यक्रम का मंच संचालन श्री संजय शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं आभार प्रदर्शन डॉ.निषिथ गुप्ता ने किया


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.