Type Here to Get Search Results !

मोहनपुरा, कुण्डालिया बांध में मत्स्य पालन का कार्य प्रारम्भ

600 से 700 मछुआरे लाभांवित


राजगढ़ जिले में मोहनपुरा, कुण्डालिया बांध में मत्स्य पालन का कार्य प्रारम्भ किया जाकर 600 से 700 मछुआरों का लाभान्वित किया जा रहा है।
    सहायक संचालक मत्स्य से प्राप्त जानकारी अनुसार मोहनपुरा एवं कुण्डालिया बांध में मत्स्य पालन का कार्य मत्स्य महासंघ द्वार प्रारम्भ किया गया है। उन्होने बताया कि जिले वर्ष 2019-2020 में जिले में ग्रामीण तालाब संख्या 05 जलक्षेत्र 15,995 एवं सिचाई तालाब संख्या 18 जलक्षेत्र 1067.46 हेक्टेयर को पट्टे पर देकर मत्स्य पालन का दायरा बढ़ाया गया।
    उन्होने बताया कि नीलक्रांति योजना के तहत वर्ष 2019-20 हेतु दो आईस प्लांट 75.00 लाख के स्वीकृत हुए है। एवं 01 मत्स्य आहार इकाई 2.00 करोड़ की निजी क्षेत्र में स्वीकृत हुई है। 01 हेक्टेयर की मत्स्य बीज संबर्धन इकाई 10.00 लाख की स्वीकृत होकर पूर्ण हो चुकी है मत्स्य बीज परिवहन हेतु 01 हितग्राही को मोबाईल वेन स्वीकृत कर वितरित की गई है


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.