Type Here to Get Search Results !

नातरा झगड़ा के रोकथाम के लिये जरूरत पड़ी तो कानून भी बनाया जायेगा:- श्री दिग्विजय सिंह

नातरा झागड़ा कु-प्रथा के विरूध्द व्यापक प्रचार-प्रसार हो:- मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, महिला दिवस पर श्रीमती इंदिरा गांधी को याद करना जरूरी:- जिला प्रभारी मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह, महिला जागृति के लिये प्रयास जरूरी:- ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं नातरा-झगड़ा उन्मूलन पर कार्यक्रम सम्पन्न


पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजगढ़ जिले में इतना भव्य कार्यक्रम हुआ जिसके लिये जिला प्रशासन बधाई का पात्र है। इस कार्यक्रम से महिलाओं में जागरूता आयेगी एवं नातरा-झगड़ा प्रथा के उन्मूलन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कु-प्रथा के उन्मूलन के लिये जरूरत पड़ी तो कानून में संशोधन अथवा नया कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता वास करते हैं और नारी का अपमान विनाश का कारण बनता है। उन्होंने मोहनपुरा-कुंडालिया के बीच औद्योगिक कॉरीडोर बनाने की बात करते हुए कहा है कि कुटीर उद्योग और महिला स्व-सहायता के माध्यम से जिले का विकास किया जा सकता है।
    मंत्री श्री पी.सी.शर्मा ने अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की तरक्की के लिये कमलनाथ सरकार प्रतिबध्द है। साथ ही सभी ग्राम पंचायत की बैठक में महिलाओं की अध्यक्षता के आदेश दिये हैं। महिला शक्ति पर बनी थप्पड़ को मध्यप्रदेश में टेक्स फ्री किया गया है। उन्होंने कहा है कि नातरा-झगड़ा समाज में कु-प्रथा का कारण है। इसके उन्मूलन के लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होंने कलेक्टर के कार्य की सराहना की। उन्होंने मध्यप्रदेश केबिनेट में पर्वतारोही लड़कियों को सम्मानित भी किया।
    जिला प्रभारी मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा है कि हमारे देश में आदि काल से ही महिलाओं को सम्मान और बराबरी का दर्जा मिला है। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।  उन्होंने कहा है कि आगामी कायक्रमों में उनके व्यक्त्तिव और कृतित्व के संबंध में भी विशेष जानकारी समाहित की जाये। मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं चला रही हैं, जो स्व-सहायता समूह एवं आजीविका मिशन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन है।
    ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजगढ़ जिले के माथे पर नातरा-झगड़ा जैसी कु-प्रथा का कलंक लगा था। इस प्रकार के कार्यक्रमों से जिले में नातरा-झगड़ा के विरूध्द चल रहे अभियान से भी अब कलंक समाप्त हो जायेगा।
    कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री बापू सिंह तंवर, ब्यावरा विधायक श्री गौवर्धन सिंह दांगी, पूर्व सांसद श्री नारायण सिंह आमलाबे, श्रीमती मोना सुस्तानी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रयासों के सराहना की। श्रीमती मोना सुस्तानी ने लाल चुनरियां गेंग द्वारा नातरा झगड़ा मुक्त राजगढ़ के लिये गेंग द्वारा किये गये प्रयासों का उल्लेख किया।
    कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता ने भी जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे बताया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यो से सभी अतिथियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया की नातरा प्रथा जैसी कु-प्रथा को समाप्त करने के लिये कई नवाचार प्रयास किये जा रहें हैं। इसी क्रम में उन्होंने बादल पर पाँव है योजना के बो में विस्तार से बताया कि 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा दिलाई जाकर ड्राप आउट बालिकाओं एवं महिलाओं को आगे पढ़ाया जा रहा है। सेम फ्री अभियान अंतर्गत 275 अति कुपोषित बच्चों को गोद लेकर योजना को सफल बनाया गया।
    इसके पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री गणों ने नातरा झगड़ा कु-प्रथा से पीडि़त महिलाओं के लिये नातरा झगड़ा आश्रय होस्टल का शुभारंभ किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर लाल चुनरियां गंगे को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी महिलाओं एवं उपस्थित जन समुदाय को नातरा झागड़ा को समाप्त करने का संकल्प दिलाया।
    इस अवसर पर विधायक श्री बापू सिंह तंवर, ब्यावरा विधायक श्री गौवर्धन सिंह दांगी, पूर्व सांसद श्री नारायण सिंह आमलाबे, श्रीमती मोना सुस्तानी, पूर्व विधायक श्री हेमराज कल्पोनी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नागरिकगण उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.