Type Here to Get Search Results !

"नमस्ते ओरछा" महोत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों ने किये रामराजा के दर्शन

नमस्ते ओरछा' महोत्सव के पहले दिन आज पुष्‍य नक्षत्र में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने ओरछा में भगवान रामराजा के दर्शन किये। मान्यता है कि भगवान राम आज ही के दिन ओरछा पधारे थे। रामराजा मंदिर में आसपास के जिलों के साथ देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने भगवान रामराजा की पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।


आज शाम से तीन दिवसीय नमस्ते ओरछा महोत्सव की औपचारिक शुरूआत हो रही है। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, हेरिटेज वॉक और पर्यटन से जुड़ी अन्य गतिविवि‍धयाँ होंगी।


महोत्सव में आज भगवान श्रीराम के अयोघ्या से ओरछा आगमन की ऐतिहासिक गाथा को थ्री-डी मैपिंग से जहांगीर महल की दीवारों पर दिखाया जायेगा। साथ ही शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों के बीच यहाँ विदेशी संगीतज्ञों के साथ बुंदेली गायक सुर-ताल मिलाते दिखाई देंगे।


ओरछा में स्थानीय कलाकारों के उत्पादों का क्राफ्ट बाजार भी आज शुरू हुआ। इसमें चंदेरी बुनाई, महेश्वरी साड़ी, बाग प्रिंट और गौंड पेंटिंग का प्रदर्शन किया जा रहा है। पर्यटकों को बुंदेली व्यंजनों के स्वाद के लिये एक फूड बाजार भी लगाया गया है, जिसका पर्यटक भरपूर लुफ्त उठा रहे हैं। ओरछा में फूड बाजार में बुंदेली व्यंजन आर्कषण का केन्द्र बने हुए हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.