Type Here to Get Search Results !

ग्वालियर में बुधवार को 48 नमूनों की जांच निगेटिव आई

संक्रमण से बचने के लिये लोग घरों में ही रहें : घरों से निकलें तो मास्क अवश्य पहनें, कलेक्टर ने की आम जनों से अपील



ग्वालियर जिले में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये भेजे गए जांच नमूनों में से कुल 48 जांच नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 48 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई। जिले से बुधवार को 27 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।
    कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि जिले में अब तक 915 नमूने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हेतु भेजे गए हैं। भेजे गए नमूनों में से 672 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही 92 नमूनों को जांच योग्य नहीं पाया गया है। जिले में भेजे गए कुल नमूनों में से 145 नमूनों की जांच अभी अप्राप्त है।  6 सेम्पलों में पॉजिटिव जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। पॉजिटिव पाए गए सभी 6 मरीजों को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। उपचार के पश्चात सभी मरीजों की पुन: जांच कराने पर निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं। वर्तमान में ग्वालियर जिले में कोई भी पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने वाला मरीज नहीं है।
    कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में 2 लाख 30 हजार 429 व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है। इसके साथ ही 5 हजार 962 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। जिले में 2 कंटोनमेंट जोन बनाए गए थे, जिनमें सर्वेक्षण का कार्य कराया गया है। अब तक एक लाख 17 हजार 326 परिवारों के सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
    कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी बताया कि जिले में लॉकडाउन के दौरान आम जनों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला पंचायत के माध्यम से सर्व ग्वालियर एप, स्मार्ट सिटी के माध्यम से नमस्तेजी एप के माध्यम से वस्तुओं की उपलब्धता कराई जा रही है। इसके साथ ही नगर निगम के माध्यम से चलित सुपर मार्केट वाहनों का संचालन कर आवश्यक वस्तुओं को लोगों के घरों तक उपलब्ध कराया जा रहा है। होम डिलेवरी के माध्यम से भी अधिक से अधिक वस्तुओं को आम जनों के लिये उपलब्ध कराया गया है। जिले में आम जनों को सब्जी, दूध, फल आदि की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।
    कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले के आम जनों से अपील की है कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए वे अपने घरों में ही रहें। घर से बाहर निकलें तो मास्क का उपयोग अवश्य करें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.