Type Here to Get Search Results !

जबलपुर आवारा पशुओं, गौवंश व स्ट्रीट डॉग को भोजन देने के इच्छुक दानदाताओं के लिए संपर्क नंबर जारी

जबलपुर -----जिले में लॉकडाउन की स्थिति की वजह से आवारा पशुओं विशेषकर गौवंश और स्ट्रीट डॉग आदि को भोजन मुहैया कराने की इच्छुक संस्थाओं और पशुप्रेमी दान के लिए निम्नांकित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।




    दान देने की इच्छुक संस्थायें या व्यक्ति उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा के कार्यालय के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरूण पाण्डेय के मोबाइल नंबर 9893994400 या दूरभाष नंबर 0761-268076 पर संपर्क कर सकते हैं।


 



    संकलित पशु आहार को प्रात: 8 बजे से प्रात: 11 बजे तक शहर के चार स्थानों से वितरित कराया जायेगा।  इसमें चल पशु चिकित्सालय गढ़ा (89591605477), कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र व संभागीय रोग अनुसंधान प्रयोगशाला छोटी ओमती (9229572051), पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र करौंदी रांझी (9039212172) और पशु स्वास्थ्य केन्द्र महाराजपुर (9755688313) को पशु आहार वितरण स्थल बनाया गया है। पशु आहार खाद्य सामग्री नगर निगम कार्यालय के हरीश शुक्ला (9685043792) एवं कुशाग्र ठाकुर (9893486939) पर भी दी जा सकती है। साथ ही किसी अन्य स्थान से पशु आहार लाने की स्थिति में दानदाता मोबाइल नंबर 9770133292 पर भी संपर्क कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.