Type Here to Get Search Results !

कंस्ट्रक्शन लेबर एवं मकानों के निर्माण में लगी हुई

लेबर को एक माह का पारिश्रमिक एडवांस देने के निर्देश


कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री शशांक मिश्र ने कहा है कि उज्जैन शहर में कई   कंस्ट्रक्शन  साइट  एवं विभिन्न कालोनियों में नए बन रहे मकानों पर चौकीदार सह श्रमिक  झोपड़ी बनाकर  परिवार   सहित रह रहे हैं। कर्फ्यू  व  लॉक डाउन   के कारण इनको काम मिलना बंद हो गया है। ऐसे मजदूर परिवारों को पेट भरने की दिक्कत निकट भविष्य में हो सकती है।
   कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार, मकान मालिक व बड़े कॉन्ट्रेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि यह उनका दायित्व है कि वे इन मजदूर परिवारों को  भूखा  न  रहने  दें। इसलिए इन सभी को एक माह की अग्रिम मजदूरी का भुगतान संबंधित ठेकेदार, मकान मालिक को अनिवार्य रूप से करना होगा। यदि कहीं से शिकायत आती है कि ऐसे चौकीदार भूख से परेशान हो रहे हैं तो संबंधित कॉन्ट्रेक्टर एवं निर्माणाधीन मकान मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की  जाएगी। कलेक्टर ने  ऐसे  सभी मजदूर  परिवारों को सहायता  दिलवाने  के लिए   श्रम  अधिकारी   श्रीमती  मेघना भट्ट को  निर्देशित  किया  है।   इस  सम्बंध  में   कोई  भी  श्रमिक  कोरोना कंट्रोल रूम  नंबर  7724896549   पर  शिकायत  दर्ज   करवा  सकता  है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.