Type Here to Get Search Results !

भोपाल संभाग में 2 करोड़ 65 लाख 85 हजार 536 क्विंटल गेंहू उपार्जित

2 लाख 99 हजार 481 किसानों से हुई खरीदी


कोरोना कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान विषम परिस्थिति में भी शासन द्वारा गेहूं उपार्जन का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है। भोपाल संभाग के 687 उपार्जन केन्द्रों में 2 लाख 99 हजार 481 किसानों से अभी तक कुल 2 करोड़ 65 लाख 85 हजार 536 क्विंटल गेंहू की खरीदी की जा चुकी है। उपार्जन केन्द्रों पर शासन की गाइडलाईन के अनुसार सभी नियमों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
    भोपाल संभाग के अंतर्गत भोपाल जिले के 63 उपार्जन केन्द्रों में 28446 किसानों से 27 लाख 06 हजार 576 क्विंटल, विदिशा जिले के 199 उपार्जन केन्द्रों में 66569 किसानों से 67 लाख 55 हजार 979 क्विंटल, सीहोर जिले के 179 उपार्जन केन्द्रों में 79795 किसानों से 71 लाख 87 हजार 143 क्विंटल, रायसेन जिले के 157 उपार्जन केन्द्रों में 62098 किसानों से 62 लाख 83 हजार 427.30 क्विंटल एवं राजगढ़ जिले के 89 उपार्जन केन्द्रों में 62573 किसानों से 36 लाख 52 हजार 411 क्विंटल गेंहू खरीदी की गई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.