Type Here to Get Search Results !

कोरोना संक्रमण में भी निर्बाध जारी है गेहूँ उपार्जन

कोरोना संक्रमण में भी मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों की समस्या को महसूस कर निर्बाध गेहूँ उपार्जन व्यवस्था सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया है कि उनकी उपज का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा। इस भरोसे को साकार होता देख किसान प्रसन्न हैं। किसान स्व-प्रेरणा से आगे आकर सरकारी पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीयन करा रहे हैं। किसानों को एसएमएस के माध्यम से खरीदी केन्द्रों पर बुलाया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही, उपार्जित गेहूँ को गोदामों तक पहुँचाने के लिये जिलों का रोडमेप भी तैयार किया गया है। पूरे प्रदेश में अब तक 5 लाख 67 हजार 65 किसानों से 27 लाख 98 हजार 292 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है।


छिंदवाड़ा में 105 खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं, जहाँ अब तक 39 हजार 702 पंजीकृत किसानों में से 9 हजार 869 किसानों ने अपना 29 हजार 908 क्विंटल गेहूँ बेचा है। सागर जिले में 176 खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं, जहाँ अब तक 22 हजार 322 किसानों से 88 हजार 105 मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा जा चुका है। पन्ना जिले में 71 उपार्जन केन्द्रों में 9 हजार 192 किसानों से 2 लाख 63 हजार 898 क्विंटल गेहूँ खरीदा जा चुका है। किसानों को 50 करोड़ 80 लाख रुपये से ज्यादा भुगतान भी किया जा चुका है। साथ ही, 2 लाख 20 हजार 428 क्विंटल गेहूँ का भण्डारण भी किया जा चुका है। सतना जिले में 109 उपार्जन केन्द्रों पर 10 हजार 246 किसानों से अब तक 41 हजार 205 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है।


सिवनी जिले में 98 उपार्जन केन्द्रों पर 60 हजार 848 पंजीकृत किसानों में से 12 हजार 322 किसानों से 5 लाख 68 हजार 355 क्विंटल गेहूँ खरीदा जा चुका है। नरसिंहपुर जिले में 100 खरीदी केन्द्रों पर 37 हजार 190 पंजीकृत किसानों में से 13 हजार 399 किसानों से 55 हजार 294 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है। जबलपुर जिले में 11 हजार किसानों से 9 लाख 50 हजार क्विंटल गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें से 6 लाख 20 हजार क्विंटल गेहूँ का भण्डारण भी हो चुका है। अब तक 3 हजार 486 किसानों को 36 करोड़ 42 लाख 342 रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। गुना जिले में 68 खरीदी केन्द्रों पर 10 हजार 415 किसानों से 5 लाख 97 हजार 885 क्विंटल गेहूँ खरीदा जा चुका है। दतिया जिले में अब तक 2 लाख 99 हजार 667 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है।


प्रदेश के सभी जिलों में गेहूँ उपार्जन का कार्य युद्ध-स्तर पर किया जा रहा है। इससे किसान और उनके परिजन खुश हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.