Type Here to Get Search Results !

15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत नगरीय निकायों को राशि जारी

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत नगरीय निकायों को राशि जारी कर दी गयी है। दस लाख से कम आबादी वाले नगरीय निकायों को 2011 की जनसंख्या के आधार पर 90 प्रतिशत और निकाय के क्षेत्रफल के आधार पर 10 प्रतिशत राशि आवंटित की गयी है।


नगरीय निकाय टीकमगढ़ को एक करोड़ 67 लाख 40 हजार, खाचरोद को 81 लाख 53 हजार, नागदा को 2 करोड़ 35 लाख, महिदपुर को 72 लाख 39 हजार, बड़नगर को 87 लाख 4 हजार, जावरा को एक करोड़ 64 लाख 45 हजार, मंदसौर को 3 करोड़ 33 लाख 93 हजार, नीमच को 2 करोड़ 91 लाख 19 हजार, आगर को 86 लाख 76 हजार, शाजापुर को एक करोड़ 59 लाख 60 हजार, शुजालपुर को एक करोड़ 17 लाख 76 हजार, भैंसदेही को 28 लाख 70 हजार, आठनेर को 28 लाख 88 हजार, बैतूल-बाजार को 24 लाख 47 हजार, चिचोली को 22 लाख 4 हजार, साँची को 23 लाख 56 हजार, गैरतगंज को 48 लाख 32 हजार, सुल्तानपुर को 30 लाख 87 हजार, ओबेदुल्लागंज को 56 लाख 19 हजार, बरैली को 75 लाख 47 हजार, बाड़ी को 51 लाख 13 हजार, सिलवानी को 50 लाख 34 हजार, उदयपुरा को 42 लाख 24 हजार, मांचलपुर को 21 लाख 67 हजार, जीरापुर को 53 लाख 8 हजार, खिलचीपुर को 45 लाख 50 हजार, छापीहेड़ा को 21 लाख 59 हजार, खुजनेर को 28 लाख 88 हजार, सुठालिया को 31 लाख 81 हजार, बोड़ा को 33 लाख 91 हजार, पचोर को 73 लाख 90 हजार, तलेन को 36 लाख 33 हजार, कुरावर को 44 लाख 35 हजार, कोठरी को 39 लाख 51 हजार, जावर को 26 लाख 36 हजार, इछावर को 41 लाख 14 हजार, नसरूल्लागंज को 57 लाख 15 हजार, बुदनी को 50 लाख 15 हजार, रेहटी को 30 लाख 83 हजार, शाहगंज को 25 लाख 10 हजार, लटेरी को 69 लाख 88 हजार और कुरवई को 36 लाख 64 हजार रूपये जारी किये गये हैं।


इसी तरह नगरीय निकाय शमशाबाद को 26 लाख 94 हजार, बाबई को 44 लाख 52 हजार, सोहागपुर को 61 लाख 24 हजार, बनखेड़ी को 52 लाख 72 हजार, खिरकिया को 55 लाख 55 हजार, टिमरनी को 54 लाख 33 हजार, बिलऊआ को 53 लाख 29 हजार, पिछोर (ग्वालियर) को 28 लाख 95 हजार, भितरवार को 55 लाख 48 हजार, अंतरी को 24 लाख 79 हजार, सेंवधा को 52 लाख 88 हजार, इंदरगढ़ को 60 लाख 95 हजार, बड़ोनी को 26 लाख 83 हजार, भांडेर को 57 लाख 58 हजार, नरवर को 49 लाख 55 हजार, करेरा को 70 लाख 20 हजार, कोलारस को 46 लाख 58 हजार, बदरवास को 32 लाख 82 हजार, पिछोर (शिवपुरी) 44 लाख 56 हजार, खनियाधाना को 39 लाख 82 हजार, बेराईध को 51 लाख 51 हजार, कुंभराज को 46 लाख 58 हजार, आरोन को 73 लाख 7 हजार, चाचौड़ा - बीनागंज को 53 लाख 38 हजार, ईशागढ़ को 41 लाख 70 हजार, मुंगावली को 52 लाख 76 हजार, साढोरा को 33 लाख 60 हजार, बामोर को 74 लाख 65 हजार, जौरा को 95 लाख 5 हजार, कैलारस को 59 लाख 8 हजार, झुंडपुरा को 28 लाख 64 हजार, विजयपुर को 42 लाख 38 हजार, बाड़ोदा (श्योपुर) को 55 लाख 57 हजार, फूफकलाँ को 35 लाख 73 हजार, अकोदा को 44 लाख 4 हजार, महगाँव को 49 लाख 47 हजार, गोरमी को 55 लाख 53 हजार, मौ को 57 लाख 70 हजार, मिहोना को 41 लाख 37 हजार, लहार को 89 लाख 64 हजार, आलमपुर को 30 लाख 34 हजार, दबोह को 47 लाख 9 हजार, गौतमपुरा को 33 लाख 35 हजार, देपालपुर को 40 लाख 10 हजार, बेटमा को 39 लाख 67 हजार, हातोद को 24 लाख 51 हजार, साँवेर को 38 लाख 81 हजार, राऊ को 87 लाख 58 हजार, मोहगाँव को 68 लाख 90 हजार और मानपुर को 18 लाख 5 हजार रूपये आवंटित किये गये हैं।


नगरीय निकाय बदनावर को 48 लाख 98 हजार, राजगढ़ (धार) को 46 लाख 64 हजार, सरदारपुर को 17 लाख 26 हजार, मांडव को 46 लाख 82 हजार, कुक्षी को 69 लाख 65 हजार, डही को 23 लाख 32 हजार, धामनोद (धार) को 78 लाख 21 हजार, धरमपुरी को 39 लाख, छानेरा (हरसूद) को 58 लाख 14 हजार, ओंकारेश्वर को 29 लाख 27 हजार, मुंडी को 35 लाख 71 हजार, पंधाना को 37 लाख 98 हजार, महेश्वर को 60 लाख 95 हजार, मंडलेश्वर को 27 लाख 74 हजार, कसरावद को 52 लाख 54 हजार, भीकनगाँव को 36 लाख 91 हजार, कराही को 27 लाख 26 हजार, अंजड़ को 62 लाख 65 हजार, राजपुर को 48 लाख 2 हजार, पलसुद को 27 लाख 91 हजार, पानसेमल को 29 लाख 30 हजार, खेतिया को 38 लाख 7 हजार, थांदला को 38 लाख 46 हजार, पेटलावद को 35 लाख 57 हजार, मेघनगर को 42 लाख 6 हजार, रानापुर को 29 लाख 50 हजार, भावरा को 32 लाख, जोवट को 28 लाख 18 हजार, शाहपुर को 65 लाख 4 हजार, मझोली (जबलपुर) को 32 लाख 73 हजार, कटंगी (जबलपुर) को 49 लाख 29 हजार, पाटन को 39 लाख 58 हजार, शाहपुरा (जबलपुर) को 33 लाख 79 हजार, भेडाघाट को 19 लाख 11 हजार, बरेला को 33 लाख 40 हजार, बरही को 40 लाख 85 हजार, कैमोर को 48 लाख 48 हजार, विजयराघवगढ़ को 26 लाख 43 हजार, लखनादौन को 48 लाख 12 हजार, बरघाट को 31 लाख 89 हजार, तेंदुखेड़ा (नरसिंहपुर) को 41 लाख 7 हजार, सालीचौका को 45 लाख 80 हजार, साँईखेड़ा को 28 लाख 40 हजार, चीचली को 37 लाख 98 हजार, कटंगी (बालाघाट) को 42 लाख 10 हजार, बैहर को 52 लाख 7 हजार, लांजी को 39 लाख 38 हजार, निवास को 32 लाख 2 हजार, बम्हनी बंजर को 25 लाख 25 हजार, बिछिया को 34 लाख 9 हजार, शाहपुरा (डिंडोरी) को 28 लाख 2 हजार, डिंडोरी को 52 लाख 47 हजार, हर्रई को 40 लाख 24 हजार, न्यूटन चिखली कला को 24 लाख 54 हजार, चांदामेटा बुटारिया को 40 लाख 5 हजार, बडकुही को 23 लाख 96 हजार, मोहगाँव को 22 लाख 13 हजार, लोधीखेड़ा को 22 लाख 23 हजार, पिपलानारायनवार को 19 लाख 78 हजार, बिछुआ को 19 लाख, चाँद को 26 लाख 35 हजार, चाकघाट को 26 लाख 53 हजार, त्योंथर को 56 लाख 45 हजार, सिरमौर को 46 लाख 76 हजार, बैकुंठपुर को 25 लाख 15 हजार, मनगवाँ को 37 लाख 28 हजार, सेमरिया को 35 लाख 42 हजार, हनुमना को 53 लाख 85 हजार, मऊगंज को 84 लाख 1 हजार, नईगढ़ी को 28 लाख 45 हजार, गोविंदगढ़ को 30 लाख 65 हजार, गुढ़ को 36 लाख 25 हजार, कोठी को 22 लाख 49 हजार और चित्रकूट को एक करोड़ 2 लाख 52 हजार 500 रूपये आवंटित किये गये हैं। इस तरह से 166 नगरीय निकायों को 83 करोड़ 96 लाख 2 हजार 500 रूपये जारी किये गये हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.