Type Here to Get Search Results !

जिले के खटपुरा एवं शहीदगंज में किया गया डी.डी.टी का छिड़काव - सीहोर

जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमति क्षमा बर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बुधनी विकासखंड के अन्तर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज का ए.पी.आई. 01 से अधिक होने के कारण इसके अंतर्गत 10 ग्रामों को दो चक्र डी.डी.टी. 50 प्रतिशत छिडकाव हेतु चिन्हित किया गया। डी.डी.टी. 50 प्रतिशत प्रथम चक्र छिडकाव 16 जून से 30 जुलाई 2020 तक किया जाना है तथा डी.डी.टी. 50 प्रतिशत द्वितीय चक्र छिडकाव 01 सितंबर से 15 अक्टूबर 2020 तक किया जाना है। 16 जून से ब्लाक बुधनी के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज के ग्रामो में डी.डी.टी. 50 प्रतिशत छिडकाव कार्य शुरु कर दिया गया है। आज डॉ. अल्का परगरिया उप संचालक एवं श्रीमति क्षमा बर्वे जिला मलेरिया अधिकारी सीहोर द्वारा ग्राम खटपुरा और शहीदगंज में डी.डी.टी. 50 प्रतिशत छिडकाव निरीक्षण किया गया।
 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.