Type Here to Get Search Results !

जिले में अब तक 175 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज बीते 24 घंटे में 18.50 मिलीमीटर औसत वर्षा अशोकनगर

जिले में 01 जून 2020 से 28 जून 2020 तक 175 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 882.00 मिलीमीटर है।
        अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2020 से 28 जून 2020 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र तहसील अशोकनगर में 200.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 150.00 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 152.00 मिलीमीटर, मुंगावली में 198.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।


बीते 24 घंटे में 18.50 मिलीमीटर औसत वर्षा

        जिले में बीते 24 घंटे में 28 जून 2020 को प्रातः 8 बजे तक 18.50 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र तहसील अशोकनगर में 20.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 12.00 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 17.00 मिलीमीटर, मुंगावली में 25.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.