Type Here to Get Search Results !

कोविड-19 में लोक निर्माण विभाग द्वारा 38,701 करोड़ के कार्य आरंभ किये

4247 कार्यों में 20 हजार 745 मजदूरों को मिला रोजगार


प्रदेश में लॉकडाउन खुलने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिये सतत रूप से प्रयत्नशील हैं। इसके लिये उन्होंने खासतौर पर मजदूरों को निरंतर मजदूरी उपलब्ध होना सुनिश्चित किया है।
    लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री नीरज मंडलोई मुख्यमंत्री की मंशानुसार विभाग के कार्यों की सतत मॉनीटरिंग कर रहे हैं। वे लोक निर्माण विभाग, परियोजना क्रियान्वयन इकाई तथा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम तीनों की प्रतिदिन समीक्षा कर विभागीय कार्यों में अधिक से अधिक संख्या में मजदूरों को मजदूरी प्राप्त होने के संबंध में सतत रूप से सजगता बरत रहे हैं।
    राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत कोविड-19 के संदर्भ में बड़े पैमाने पर कार्य आरंभ किये हैं। कुल मिलाकर 38 हजार 701 करोड 51 लाख रुपये 4247 कार्य आरंभ किये गये हैं। जिनमें 20 हजार 745 श्रमिक कार्यरत हैं।
    प्रमुख अभियंता लोक निर्माण के अन्तर्गत 28 हजार 211 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत के 3,394 कार्य आरंभ किये गये हैं जिनमें 1,427 श्रमिक कार्यरत हैं। इसी प्रकार प्रमुख अभियंता सड़क विकास निगम के तहत 5,099 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत के 85 कार्य आरंभ किये गये हैं जिसमें 2,012 श्रमिक कार्यरत हैं। परियोजना संचालक परियोजना क्रियान्वयन इकाई के अन्तर्गत 5,390 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत के 768 कार्य आरंभ किये गये हैं जिनमें 17 हजार 306 श्रमिक कार्यरत हैं।
    लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत प्ररिक्षेत्र सागर में 705 लाख 80 हजार रुपये लागत के 144 अनुबंधित कार्य, उज्जैन में 151542 लाख 45 हजार के 241 अनुबंधित कार्य, ग्वालियर में 161794 लाख 34 हजार लागत के 326 अनुबंधित कार्य, सेतु परिक्षेत्र भोपाल में 310439 लाख लागत के 208 अनुबंधित कार्य, परिक्षेत्र भोपाल में 452826 लाख 71 हजार लागत के 28 सड़क निर्माण के अनुबंधित कार्य, मध्यक्षेत्र जबलपुर में 99268 लाख 86 हजार लागत के 324 अनुबंधित कार्य, रीवा परिक्षेत्र में 112647 लाख के 360 अनुबंधित कार्य, पश्चिम परिक्षेत्र इंदौर में 159262 लाख 68 हजार लागत के 211 अनुबंधित कार्य, राजधानी परिक्षेत्र भोपाल 205609 लाख 89 हजार लागत के 391 अनुबंधित कार्य चालू हैं।
    मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा निर्माण पुन: आंरभ करने की गतिविधियाँ भी आरंभ की गई हैं। इनमें कुल मिलाकर विभिन्न जिलों में पुन: आरंभ किये गये 85 कार्यों में 2012 श्रमिक कार्यरत हैं। पुन: आंरभ कार्यों की कुल लागत 5099 करोड़ से अधिक है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.