Type Here to Get Search Results !

लगातार स्वस्थ हो रहे हैं मरीज

आज भी एमआरटीबी अस्पताल से 5 मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर----


इंदौर के लिए सुखद खबरों का सिलसिला जारी है। कोरोना को परास्त कर व्यक्ति लगातार अपने घर लौट रहे हैं। इस सिलसिले में आज एमआरटीबी अस्पताल से 5 मरीज डिस्चार्ज किए गए। डिस्चार्ज होकर घर लौटने की खुशी सभी के चेहरे पर साफ झलक रही थी। उन्होंने निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। घर लौटने से पहले सभी ने डॉक्टर, नर्स, अस्पताल के अन्य स्टाफ एवं जिला प्रशासन का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 27 जून, 2020 को जारी बुलेटिन के अनुसार इंदौर में उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी 978 हैं। बुलेटिन के अनुसार 27 जून तक 81 हजार 624 नागरिकों के सैम्पल लिये गये। इसमें से 4 हजार 615 पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 222 की मृत्यु हुई। इंदौर में 27 जून तक 3 हजार 415 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.