रीवा जिले में एक जून से अब तक 226.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा 299.2 मि.मी. हुजूर तहसील में दर्ज की गई है। जिले में 29 जून को 28.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख जीपी सोनी ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक तहसील रीवा हुजूर में 299.2 मि.मी., रायपुर कर्चुलियान में 210 मि.मी., गुढ़ में 234.4 मि.मी., सिरमौर में 249.6 मि.मी. तथा तहसील त्योंथर में 142 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। तहसील मऊगंज में 212.6 मि.मी., हनुमना में 288 मि.मी., सेमरिया में 287 मि.मी., मनगवां में 261 मि.मी., जवा में 220.6 मि.मी. तथा तहसील नईगढ़ी में 183.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 24.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। रीवा जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1044.6 मि.मी. है।
रीवा जिले में अब तक 226.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
Tuesday, June 30, 2020
0
Tags