Type Here to Get Search Results !

स्किल मेपिंग हेतु प्रवासी श्रमिक लक्षित - विदिशा

जिला पंचायत सीईओ श्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन अवधि और उसके उपरांत प्रवासी मजदूर जो जिले में आए है उन सभी की स्किल मेपिंग करने का कार्य किया जा रहा है इसके लिए प्रत्येक जनपद व निकायों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए है। उन्होंने संबंधित सीईओ को तथा निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रवासी श्रमिक जिनकी स्किल मेपिंग की जानी है के निर्धारित लक्ष्यों का शत प्रतिशत पूर्ति समय सीमा में करना सुनिश्चित करते हुए की गई कार्यवाही को पोर्टल पर अंकित करें। विदिशा जिले में प्रवासी श्रमिकों के स्किल मेपिंग हेतु 2815 का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें से आज दिनांक तक 1488 प्रवासी श्रमिक जिनकी स्किल मेपिंग जानकारी पोर्टल पर दर्ज की गई है
    जिपं सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि स्किल मेपिंग हेतु लक्षित प्रवासी श्रमिक उसके विरूद्व अब तक मेपिंग संबंधी कार्य पूर्ण करने वालो की जानकारी इस प्रकार से है। जनपद पंचायत लटेरी में 506 लक्षित प्रवासी श्रमिकों में से 501 की स्किल मेपिंग की जा चुकी है वही सिरोंज में शत प्रतिशत 473 की मेपिंग कार्य सम्पन्न हुआ है। इसके अलावा नटेरन में 636 में से 210 की, ग्यारसपुर में 173 में से 96 की, कुरवाई में 363 मेंं से 59 की, बासौदा में 382 में से 46 की तथा विदिशा जनपद पंचायत में 125 लक्षित प्रवासी श्रमिकों में से आठ की मेपिंग कार्य किय गया है। इसी प्रकार निकाय क्षेत्रों अंतर्गत नगरपालिका सिरोंज में 39 में से 29 की, गंजबासौदा में 54 में से 29, नगर पंचायत शमशाबाद एवं लटेरी में शत प्रतिशत स्किल मेपिंग का कार्य पूरा हुआ है। नगर पंचायत कुरवाई में आठ के विरूद्व चार का, वही विदिशा नगरपालिका क्षेत्र में 17 प्रवासी श्रमिकों के स्किल मेपिंग का लक्ष्य निर्धारित है जिसमे से अभी तक एक भी प्रवासी श्रमिक का स्किल मेपिंग कार्य नही किया गया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.